Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य पालन समितियों की जांच के लिये जिला और जनपद स्तरीय समितियां गठित

7 मार्च 2022, इंदौर । मत्स्य पालन समितियों की जांच के लिये जिला और जनपद स्तरीय समितियां गठित – कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जिले की पंजीकृत मत्स्य पालन समितियों की जांच के लिये जिला और जनपद स्तर की समितियों का गठन किया है। यह समितियां पंजीकृत समितियों की जांच कर अपात्र और अक्रियाशील सदस्यों को हटाने तथा पंजीयन निरस्ती के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेंगी।

कलेक्टर द्वारा गठित की गई जिला स्तरीय समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य सचिव बनाया गया है। इस समिति में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग, अध्यक्ष कृषि समिति जिला पंचायत, उपायुक्त सहकारिता, कलेक्टर द्वारा नामांकित जिले के दो क्रियाशील मछुआ वर्ग वरिष्ठ सदस्य तथा नगरीय क्षेत्र के प्रकरण में संबंधित नगरीय निकाय के प्रतिनिधि सदस्य रहेंगे।

इसी तरह जनपद स्तरीय समिति में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग को अध्यक्ष बनाया गया है। नायब तहसीलदार, जनपद क्षेत्र के सहकारिता निरीक्षक तथा मत्स्य निरीक्षक और कलेक्टर द्वारा नामांकित जनपद क्षेत्र के दो क्रियाशील मछुआ वर्ग के वरिष्ठ सदस्य समिति के सदस्य रहेंगे। मत्स्य अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। उक्त समितियां जांच उपरांत अपना प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसानों ने खरगोन जिले को देश-प्रदेश में किया गौरवान्वित- कृषि मंत्री श्री पटेल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें