Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं फसल में रोग नियंत्रण संबंधी सलाह

17 जनवरी 2023, इंदौर: गेहूं फसल में रोग नियंत्रण संबंधी सलाह – वर्तमान में बदलते मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं फसल में कीटव्याधि की आशंका है। ऐसे में किसानों को कृषि विभाग ने सलाह दी है कि गेहूं की फसल में जड़ माहू कीटव्याधि तथा अन्य कीटव्याधि के उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध करें ।

कीट व्याधि से गेहूं की फसल में पीलापन आता है ,जिसके कारण पत्तियां ऊपर से नीचे की ओर सूखने लगती है एवं पौधा सूख जाता है। अपनी प्रारंभिक अवस्था में यह कीट छोटे-छोटे पेच में दिखाई देता है, जो कुछ ही दिनों में पूरे खेत में फैल जाता है। जड़ माहू कीट हल्के पीले एवं काले रंग का होता है, जिसका जीवन चक्र 7 से 10 दिन का होता है।

इस कीट से बचाव के लिए किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपने खेत की सतत निगरानी करते रहें एवं कीट की समस्या पाये जाने पर एसिटामाप्रिड 20 प्रतिशत एसपी, 60 ग्राम प्रति एकड़ या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल की 50 एमएल मात्रा प्रति एकड़ या थायोमेथाक्सॉम 25 प्रतिशत डब्लूजी की 50 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ के साथ एनपीके 19.19.19 एक किलोग्राम प्रति एकड़ का 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )