Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के गेहूं उपार्जन का करें भुगतान, समझें दर्द- कमिश्नर शहडोल संभाग

08 मई 2024, शहडोल: किसानों के गेहूं उपार्जन का करें भुगतान, समझें दर्द- कमिश्नर शहडोल संभाग – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने  मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तथा विभागीय कार्याें की समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर ने खाद्य विभाग के  अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसानों  के गेहूं उपार्जन का भुगतान 9 मई तक सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित न रहे, किसानों का दर्द समझें ।

 कमिश्नर ने  खाद्य विभाग  के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें तथा बैठक में कोई भी जानकारी छुपाए नही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो जानकारी दें। कमिश्नर ने बारदाने, परिवहन आदि की जानकारी ली तथा कहा कि उपार्जन  केंद्रों  में समुचित बारदाने उपलब्ध रहें। आपने  पशुपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि समय में पशुओं का टीका  लगवाएं । कमिश्नर ने एक जिला एक उत्पाद के तहत हल्दी के उत्पाद का भी क्रय किया जाए ।  

कमिश्नर श्री जामोद ने एमपीआरडीसी,एमपीईबी, सामाजिक न्याय,स्कूल शिक्षा विभाग आदि विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की तथा कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने ,बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित न रहने ,सभी विभागीय  अधिकारियों को  समन्वय के साथ कार्याें को प्राथमिकता के साथ करने आदि  के आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए।   बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश,  उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास श्रीमती मंजूलता सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com