Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

शीघ्र पकने वाली अरहर की खेती करना चाहता हूं जिसके बाद गेहूं लिया जा सके। बीज, खाद, पकने की अवधि आदि की जानकारी देने का कष्ट करें।

एस.के. पुरोहित

10 मई 2024, नई दिल्ली: शीघ्र पकने वाली अरहर की खेती करना चाहता हूं जिसके बाद गेहूं लिया जा सके। बीज, खाद, पकने की अवधि आदि की जानकारी देने का कष्ट करें – आप अरहर लगाने के बाद गेहूं की खेती भी कर सकते हैं। इसके लिये आपको अरहर की जल्दी पकने वाली किस्म यूपीएएस-120 (120 से 130 दिन) या आईसीपीएल 151 (135-150 दिन) आदि किस्म लगानी होगी। बीज के लिये आप कृषि विभाग या आपके नजदीक कृषि विज्ञान केन्द्र या अनुसंधान केन्द्र से संपर्क साध सकते हैं। एक एकड़ के लिये लगभग 8-10 किलो बीज लगेगा।

खाद की मात्रा 12 किलो नत्रजन, 25 किलो स्फुर तथा 10 किलो पोटाश प्रति एकड़ मान से दें। स्फुर की मात्रा सुपर फास्फेट के रूप में दें तो इससे गंधक की आपूर्ति भी हो जायेगी। सभी खाद बुआई के पूर्व खेत में मिला दें या बुआई के समय दें। फूल की कलियां आते ही कीटनाशक डायमिथिएट या ट्राइजोफॉस (20 मिमी./15 लीटर पानी) का छिड़काव अवश्य करें और छिड़काव 15-15 दिन से दोहरायें। अन्यथा फसल पकने में 15-20 दिन और लग जायेंगे और आपकी गेहूं की बोनी में देर हो सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com