Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में कृभको का स्वच्छता अभियान

11 मार्च 2023, दुर्ग ।  छत्तीसगढ़ में कृभको का स्वच्छता अभियान  – कृभको  दुर्ग द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला (बालोद) में स्वच्छता अभियान एवं आय वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य लाताबोड तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बंसी लाल साहू अध्यक्ष शाला विकास एवं जनभागीदारी समिति नेवारीकला के द्वारा की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ए के गुप्ता मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक रायपुर (छ ग), श्री उर्मिला गावड़े जनपद सदस्य  नेवारिकला, श्री राजेंद्र निषाद जिला अध्यक्ष निषाद समाज, श्री पूरन साहू अध्यक्ष जय किसान लताबोद समिति, श्री धनराज सिंह ठाकुर प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं समस्त स्टॉफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आए हुए सभी अथितियों को परिचय कराते हुए पुष्पगुच्छ से सभी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत श्री ए. के. गुप्ता मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक रायपुर (छग) के द्वारा कूड़ादान एवं पानी टैंक को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला को नि:शुल्क प्रदान किया गया एवं अंगीकृत ग्राम समूह से ग्राम अरौद, खपरी एवं नेवारीकला ग्राम से एक-एक महिला को सिलाई मशीन का वितरण आय वृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क प्रदान किया।

श्री ए. के. गुप्ता मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक रायपुर (छग) ने संबोधित करते हुए कृभको के संबंध में सभी उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए, कृभको द्वारा किए जा रहे व्यापारिक सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की एवं सभी को मृदा परीक्षण करने की विधि एवं उससे होने वाले लाभों के संदर्भ में भी विस्तार से बताया। साथ ही साथ कृभको द्वारा अंगीकृत ग्राम समूह में कृभको द्वारा किए जा रहे जन हितैषी कार्यों को भी प्रमुखता से अवगत कराया। इसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य लाताबोड ने सभी को संबोधित करते हुए कृभको द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के अंत में श्री धनराज सिंह ठाकुर प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कृभको द्वारा इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय को कूड़ा दान एवं पानी टैंक भेंट प्रदान करने के लिए भी विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए सभी स्टॉफ, अतिथियों आदि का आभार व्यक्त किया। आभार क्षेत्र प्रतिनिधि श्री प्रभात दीक्षित द्वारा व्यक्त किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें