State News (राज्य कृषि समाचार)

कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली जैविक खेती की जानकारी

Share

13 अक्टूबर 2021, इंदौर । कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली जैविक खेती की जानकारी – मप्र के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह गत दिनों इंदौर आए थे, यहाँ उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके पूर्व उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ जैविक खेती का अवलोकन एवं कृषकों से संवाद भी किया।

इस दौरान श्री सिंह ने बिचौली मर्दाना स्थित जैविक सेतु, ग्राम उमरिया खुर्द में श्री आनंद ठाकुर, खुड़ैल के श्री संतोष सोमतिया की जैविक खेती एवं ग्राम मोरोद हाट पर तोमर एग्रो टूरिज्म एवं जैविक कृषि फ़ार्म, गिर गौशाला, तालाब भ्रमण एवं कृषकों द्वारा उत्पादित दालें, अनाज, मसाले, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने जैविक कृषि प्रक्षेत्र में लगी विभिन्न फसलों की स्थिति पर संतोष व्यक्त कर इसकी सराहना की। कृषि उत्पादन आयुक्त ने 15 गांवों से आए जैविक किसानों से संवाद भी किया और किसानों को उत्पादन, प्रमाणीकरण और विपणन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया। बाद में रेसीडेंसी कोठी पर अधिकारियों के साथ जैविक खेती और व्यापार को लेकर किसानों और व्यापारियों से भी चर्चा की।

इस दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक द्वय श्री एके मीणा और श्री डीआर जाटव, उप संचालक कृषि श्री एसएस राजपूत, श्री टीएस वास्कले (उद्यानिकी), श्रीमती शर्ली थॉमस, (पीडी आत्मा), श्री एके बरेठिया उपसंचालक (पशु पालन), श्री गोपेश पाठक, श्री राजेंद्र चौहान, श्री सियानन्द इजारदार, श्री गजेंद्र अत्रे श्री मनोज यादव आदि उपस्थित थे। वहीं जैविक कृषकों में विशेष रूप से श्री दिलीप सिंह तोमर, श्री देवराज पाटीदार, श्री उदय भान सिंह, श्री जितेंद्र पाटीदार, श्री मनोज नागर और विमला तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *