Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार कलेक्टर ने किया सहकारी समिति उमरबन का निरीक्षण

09 दिसम्बर 2022, धार: धार कलेक्टर ने किया सहकारी समिति उमरबन का निरीक्षण – धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज आदिमजाति सेवा सहकारी समिति उमरबन का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद के नगद और सोसायटी से वितरित किए जाने की प्रकिया पर पंजीयन देखें ताकि दोहराव ना हो। उन्होंने रक़बे के मुताबिक़ खाद वितरण का रिकॉर्ड देखा और प्रक्रिया पूछी।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को पता रहे कब खाद मिलेगी। कलेक्टर ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से कहा की फसल के मुताबिक़ खाद की मात्रा निर्धारित हो, आनवश्यक खाद ना डालें। नैनो-यूरिया का उपयोग करें। खेती किसानी में आधुनिक तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी को खाद मिलेगी। एसडीएम भूपेंद्र रावत, नायब तहसीलदार सरिता गामड़ साथ थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (06 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें