राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री के समक्ष प्राकृतिक खेती उत्पादों का प्रदर्शन

19 अप्रैल 2023, रतलाम मुख्यमंत्री के समक्ष प्राकृतिक खेती उत्पादों का प्रदर्शन – लाड़ली बहना सम्मेलन के अवसर पर रतलाम के नेहरू स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अवलोकन किया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती स्वस्थ जीवन का प्रतीक थीम पर स्टॉल  में  प्राकृतिक तरीके से उत्पादित अनाज, फल आदि को भी मुख्यमंत्री ने देखा। अतिथियों को अवगत कराया की जिले के 398 ग्रामों के 2208 चयनित कृषक 2469 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की इस उपलब्धि पर प्रशंसा व्यक्त की। कार्यक्रम में सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  प्रदर्शनी में जिले के उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री एन.एस. नर्गेश, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सैलाना श्री एन. एस. मंडलोई, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री आर.के. सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के,  प्राकृतिक खेती कृषक श्री चन्द्रभान चौधरी धामनोद, श्री जगदीश पाटीदार अम्वाडिया रतलाम, उप संचालक कृषि कार्यालय के तकनीकी सहायक श्री एच.एल. बर्फा, उर्वरक शाखा प्रभारी श्री सुधीर सिसौदिया, लेखा अधिकारी श्री संजय सोलंकी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रतलाम श्री ब्रजमोहन सोलंकी सैलाना के श्री कालूसिंह वसुनिया परियोजना आत्मा के तकनीकी प्रबंधक श्री अमूल चौधरी, श्री हेमेन्द्र मेहसन, श्री वीरपाल सिंह किरार सहित विभागीय अमला उपस्थित था।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Advertisements
Advertisement
Advertisement