State News (राज्य कृषि समाचार)

सोयाबीन के दामों के लेकर असमंजस बरक़रार

Share

9 अक्टूबर 2021, इंदौर । सोयाबीन के दामों के लेकर असमंजस बरक़रार : इन दिनों प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ गई है, लेकिन किसानों को सोयाबीन के अपेक्षित दाम अभी भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण बोली के बाद किसानों द्वारा अपनी उपज बेचने से इंकार करने के मामले बढ़ रहे हैं। भावों में आई ताज़ा तेज़ी (5582/ क्विंटल) सोयाबीन प्लांट वालों की खरीदी से आई है, अन्यथा दाम 4000-4200 के आसपास ही मिलते। सोयाबीन के अच्छे दाम मिलेंगे या नहीं इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।

इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों ने 8-10 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल का सोयाबीन का बीज खरीदकर बुआई की थी। इसके बाद बारिश की खेंच ने सूखे की चिंता बढ़ा दी थी। इस बीच रोग और कीट नियंत्रण में किसानों ने कीटनाशकों पर बड़ी राशि खर्च कर दी थी। बाद में सोयाबीन में कहीं-कहीं अफलन तो कहीं अति वर्षा से खड़ी फसल में अंकुरण की घटनाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सोयाबीन के वर्तमान 5-6 हज़ार रुपए/क्विंटल के दाम में भी किसानों का लागत खर्च नहीं निकल पा रहा है। अभी तो सोया प्लांट वालों की खरीदी के कारण सोयाबीन के दाम 5 हजार से ऊपर गए हैं, क्योंकि उन्हें पूर्व में किए गए गाड़ी के सौदे पूरे करने हैं, अन्यथा व्यापारी तो 4000-4200 रु/क्विंटल से अधिक नहीं खरीदते। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। सोयाबीन के कम दामों से असंतुष्ट उज्जैन जिले कई किसानों ने बोली के बाद अपनी उपज बेचने से इंकार कर दिया।

लोहारी (धार) के उन्नत कृषक श्री बने सिंह ने कृषक जगत को बताया कि नमी वाला सोयाबीन व्यापारी मनमाने भाव पर खरीद रहे हैं। 16-17 प्रतिशत नमी वाला माल 4800-5000 में  घाटाबिल्लौद, केसूर आदि गाँव में व्यापारी खरीद रहे हैं।  वहीं सन्नौड़ के श्री सत्यनारायण मांगीलाल पटेल का कहना है कि नमी वाला सोयाबीन कम भाव में बिक रहा है। सूखा सोयाबीन 5700-6200 रुपए क्विंटल में खरीदा जा रहा है। सोयाबीन के दाम बढ़ेंगे। सेमल्याचाऊ के श्री रोहित गंगाराम परमार ने कहा कि इंदौर मंडी में अच्छे वाला सोयाबीन 5000-6000 के बीच बिक रहा है। देपालपुर के कृषक श्री जीवनगिरि गोस्वामी ने कहा कि बनेडिय़ा, गौतमपुरा के व्यापारी सोयाबीन 4800-5200 रु में खरीद रहे हैं। 25 प्रतिशत फसल की कटाई हुई है, लेकिन सोयाबीन अभी नहीं बेची है। माल सूखाकर बेचेंगे, ताकि अच्छी कीमत मिल सके। सोयाबीन का दाम 6800-7200 तक जाने की उम्मीद है। 

प्राय: देखा गया है कि माल की आवक बढऩे पर दाम गिर जाते हैं। अर्थशास्त्र का नियम अपनी जगह है, लेकिन व्यापारी द्वारा लगाए गए दाम से किसान का लागत खर्च भी न निकले तो वह कैसे अपनी फसल बेचे? किसान को उपज की गुणवत्ता के अनुसार दाम मिलना चाहिए। खरीदी में व्याप्त यह विसंगति दूर होनी चाहिए। सोयाबीन के अच्छे दामों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शायद दशहरे बाद इसमें तेजी आए। अभी तो असमंजस बरकरार है।

म.प्र. की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के थोक भावों का साप्ताहिक विश्लेषण
1 से 8 अक्टूबर 2021 की स्थिति
मंडी
रेट  
आलोट 4917.01
आगर 4800
आरोन 4768.08
अशोकनगर 4518.59
अष्टा 4791.2
बदरवास 4893.92
बडऩगर 4866.47
बदनावर 4908.85
बड़ोद 4374.2
बड़वाह 4386.17
बागली 4432.6
बमोरा 5620.3
भानपुरा 4742.58
बराड़ 5001.38
बेगमगंज 5023.98
बेरछा 5392.03
बैरसिया 5074.44
बैतूल 4641.2
भीकनगांव 4788.52
भोपाल 4417.04
बीना 4909.26
बीनागंज 4629.81
बुरहानपुर 4353.83
चौरई 4158.34
छिंदवाड़ा 4924.68
दलौदा 4600
दमोह 5010
देवास 5140.05
धामनोद 4278.23
धार 4445.71
गैरतगंज 4614.85
गंजबासौदा 4780.91
गढ़ाकोटा 5174.68
गौतमपुरा 5051.16
गुना 4455.75
हाटपिपलिया 4644.3
हरदा 4912
हरसूद 4696.7
इछावर 4945.45
इंदौर 4034.73
ईसागढ़ 4938.86
इटारसी 4535.41
जौरा 5000
जावरा 4575
जीरापुर 4951.34
कालापीपल 4760.23
कन्नोद 4331.53
खाचरोद 4543.49
खंडवा 4851.06
खरगोन 4749.63
खातेगांव 5100
खिलचीपुर 4626.07
खिरकिया 5143.25
खुजनेर 4669.55
खुरई 5113.94
कोलारास 5132.3
कुंभराज 4200
कुरावर 4715.63
कुरवई 4642.6
लटेरी 4519.03
लोहरदा 4462.87
माचलपुर 4327.81
महिदपुर 5295.17
मक्सी 5120
मकसूदनगढ़ 4737.11
मनासा 4052.3
मनावर 4470.78
मन्दसौर 4564.52
महू 4496
मोहनबाड़ोदिया 4572.24
मुंगावली 4956.56
नागदा 4525.86
नलकेड़ा 4940.02
नरसिंहगढ़ 4766.12
नसरुल्लागंज 5307.93
नीमच 5079.09
औबेदुल्लागंज 4272.5
पंधाना 4390.36
पांर्ढुणा 4000
पथरिया 5089.61
पेटलावद 4529.81
पिपल्या 4623.94
पोहारी 4203.58
राहतगढ़ 4886.27
राजगढ़ 4747.45
रतलाम 4442.45
रेहटी 5100
रेहली 5210.58
सागर 5094.44
सैलाना 4609.06
सनावद 5300
सांवेर 4865.91
सारंगपुर 4420.9
सीहोर 5054.02
सेंधवा 5234.38
शाहगढ़ 4964.62
शाहडोल 3819.2
शाजापुर 5212.51
शामगढ़ 4855.48
शमशाबाद 4775.36
श्योपुरकला 6106.43
शुजालपुर 4976.37
श्यामपुर 4638.12
सिरोली 4727.68
सिरोंज 4331.69
सीतमऊ 4627.19
सोनकच्छ 4770.55
सोयात्कलां 4957.7
सुसनेर 4941.34
सुथालिया 4545
सुवासरा 4900
ताल 4663
तराना 4646.06
थांदला 3500
टीकमगढ़ 4910
टिमरनी 4845
उज्जैन 4938.13
विदिशा 4800
औसत 4748.01
(स्त्रोत : म.प्र. मंडी बोर्ड से प्राप्त जानकारी अनुसार)  

 

किसानों को सोयाबीन में खरपतवार प्रबंधन की सलाह दी

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *