Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना में गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

10 अप्रैल 2025, गुना: गुना में गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन हुआ – कलेक्टर कार्यालय गुना में  जनसुनवाई कक्ष के बाहर उद्यानिकी विभाग, जिला गुना द्वारा गत दिनों गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों द्वारा पॉलीहाउस में उगाए गए विभिन्न किस्मों के उच्च गुणवत्ता वाले गुलाबों का प्रदर्शन किया गया, जो उपस्थित किसानों, अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि गुलाब की खेती जिले के किसानों के लिए आय का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस में आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्पादित गुलाब न केवल स्थानीय बाजार बल्कि जयपुर, इन्दौर जैसे बड़े शहरों में भी भेजे जा रहे हैं और कुछ धार्मिक स्थलों पर भी इनकी आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि गुना जिले में गुलाब की खेती की अपार संभावनाएं हैं और जिले को फूल उत्पादन में अग्रणी बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने निर्देशित किया कि इस तरह की प्रदर्शनियां समय-समय पर आयोजित की जाती रहें, जिससे किसानों को प्रेरणा मिले और तकनीकी जानकारी भी प्राप्त हो सके।

 उप संचालक उद्यानिकी श्री केपीएस किरार ने बताया कि गुलाब की खेती के लिए जिले की जलवायु अनुकूल है तथा विभाग की सहायता से अब कई किसान पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, 50 प्रतिशत अनुदान सहायता एवं बाजार सम्पर्क उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री किरार ने यह भी बताया कि आने वाले समय में विभाग का लक्ष्य जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 2 मॉडल पॉलीहाउस यूनिट स्थापित करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रेरणा मिल सके। उद्यानिकी विभाग, जिला गुना द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी जिले में उन्नत पुष्प खेती की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है, जो कृषकों को आत्मनिर्भर और आयवर्धक बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, श्रीमती मंजूषा खत्री, अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण, प्रगतिशील किसान तथा मीडिया प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com