Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में कृषि आदान समीक्षा बैठक संपन्न

02 अक्टूबर 2024, रीवा: रीवा जिले में कृषि आदान समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कृषि आदान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए इनके वितरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि डबल लॉक में वितरण काउंटर बढ़ाने के लिए पूर्व से ही अनुमति प्राप्त कर लें ताकि सुगम वितरण की व्यवस्था हो सके।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि किसानों को एनपीके एवं सुपर फास्फेट उर्वरक के उपयोग के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें क्योंकि पौधों द्वारा आवश्यक एनपीके की मात्रा की पूर्ति उर्वरक विकल्पों के द्वारा की जा सकती है। पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश मुख्य पोषक तत्व हैं जो एनपीके उर्वरक में उपलब्ध रहते हैं। अत: किसान डीएपी के स्थान पर एनपीके का उपयोग करें। समितियों में एनपीके के फायदे के संबंध में फ्लैक्स लगाकर किसानों को उसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। इसी प्रकार के फ्लैक्स तहसील कार्यालयों में भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि देश के सभी विकसित व उन्नतशील प्रदेशों के किसान एनपीके का उपयोग कर रहे हैं जो फसलों की वृद्धि के लिए काफी उपयोगी है।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण उपलब्ध है। अभी तक यूरिया 10865.26 मीट्रिक टन, डीएपी 3612.85 मीट्रिक टन, एनपीके 5591.28 तथा एसएसपी 3312.70 मीट्रिक टन की उपलब्धता है। बैठक में कलेक्टर ने धान उपार्जन की स्लॉट बुकिंग नियमित होने तथा उपार्जन के संबंध में तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने शत-प्रतिशत गिरदावरी के निर्देश दिए ताकि किसानों के सत्यापन में दिक्कत न हो। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि अक्टूबर माह में 10 तारीख तक खाद्यान्न का शत-प्रतिशत उठाव कर लिया जाए। उसमें देरी क्षम्य नहीं होगी। बैठक में कृषि, सहकारिता, खाद्य, मार्फेड आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com