Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पराली जलाने पर सख्ती: हरियाणा के मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, हर रोज होगी निगरानी

26 सितम्बर 2024, भोपाल: पराली जलाने पर सख्ती: हरियाणा के मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, हर रोज होगी निगरानी – हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने प्रदेश को पराली जलाने से मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों को निर्णायक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 2023 में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी को देखते हुए, रेड जोन गांवों की संख्या 147 से घटकर 67 और येलो जोन गांवों की संख्या 582 से घटकर 402 हो गई है।

मुख्य सचिव ने धान की फसल की कटाई के साथ बढ़ रहे पराली जलाने के मामलों को देखते हुए, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, करनाल समेत कई जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर पराली जलाने पर रोक के लिए खंड स्तर पर चार सदस्यीय समितियों के गठन का निर्देश दिया। डॉ. प्रसाद ने कहा कि हर रोज व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी करेंगे और पराली जलाने का कोई भी मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com