Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक संगोष्ठी में बोले कलेक्टर, किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाएं  

23 दिसम्बर 2022, बड़वानी: कृषक संगोष्ठी में बोले कलेक्टर, किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाएं – रासायनिक खेती से जहां उत्पादन अच्छा होता है, वहीं मिट्टी की क्षरण क्षमता कम होती है और हमें स्वास्थ्यवर्धक आहार नहीं मिल पाता है। वही इसके विपरीत प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जहां उत्पादन थोड़ा कम होता है, वहीं हमें स्वास्थ्यवर्धक आहार मिलता है। इसलिए किसान भाई रासायनिक खेती के पीछे नहीं भागे एवं प्राकृतिक तथा जैविक खेती को अपनाएं । किसान भाई परंपरागत पद्धति से ही खेती ना करे बल्कि खेती की उन्नत तकनीकों को सीखकर इसे लाभ का धंधा बनाएं। बड़वानी जिले में तो खेती लाभ का धंधा बन सकती है, क्योंकि इस जिले में तो मां नर्मदा की विशेष कृपा है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने उक्त बातें सुशासन के तहत प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत जिले के ग्राम घट्टी में कृषि, उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित कृषक संगोष्ठी में कही।

इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने बताया कि आजकल खेती की उन्नत तकनीके आ गई है, आवश्यकता है, तो इस बात की, कि हम जागरूक होकर इन तकनीकों को सीखे पहले खुद अपनाएं एवं बाद में इसे दूसरों को भी सीखाकर इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें । किसान भाई उद्यानिकी फसलों के बारे में भी सोचें । हमारे यहां की जलवायु के हिसाब से किसान भाई उद्यानिकी फसलों एवं मसाला फसलों को अपना सकते हैं । कृषक संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों , उन्नतशील कृषकों , जनपद पंचायत ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहरलाल अवास्या, ग्राम के सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री पन्नालाल सोलंकी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।

 कृषक संगोष्ठी स्थल पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहित आजीविका मशीन की दीदीयों एवं प्रायवेट कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने स्टाल लगाई और उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, जनपद पंचायत ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहरलाल अवास्या, एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चैहान, उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान, उप संचालक कृषि श्री आरएल जामरे, एलडीएम श्री संजय फरक्या, वरिष्ठजन श्री गोविंद तिवारी, श्री दीपक शर्मा, श्री महेश तिवारी, श्री संतोष बघेल, ग्राम सरपंच श्रीमती जानकीदेवी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कृषक भाई-बहन एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )