Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी एग्रीस्टैक योजना को मंजूरी, 21 जिलों में होगा फसलों का पूर्ण सर्वे

03 अगस्त 2023, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी एग्रीस्टैक योजना को मंजूरी, 21 जिलों में होगा फसलों का पूर्ण सर्वे – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को केंद्र व राज्य की सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने की दिशा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। इसी कड़ी में योगी सरकार ने कृषि क्षेत्र का डिजीटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और फसलों के सटीक आकलन के लिए एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फार एग्रीकल्चर) योजना को मंजूरी दे दी हैं। दरअसल गत  मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी  गई हैं।

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी किसानों का डिजीटल डेटाबेस (फॉर्मर रजिस्ट्री) तैयार की जायेगी। इसके साथ ही किसानों की फसलों का जीआइएस आधारित रियल टाइम सर्वे भी किया जायेगा। 

क्या हैं एग्रीस्टैक योजना का उद्देश्य ?

सरकार की एग्रीस्टैक योजना का उद्देश्य हैं की कृषि क्षेत्र का वास्तिवक डेटा तैयार  किया जायें। इसके अलावा यह जानना कि किस किसान का खेत कहा हैं और उसमें कौन-सी फसल कितने भाग में बोई गई हैं। इस योजना द्वारा सिर्फ एक क्लिक पर किसान का उसकी खेती से जुड़ा पूरा डेटा सामने आ जायेगा। इस डेटा के आधार पर ही किसान की मदद की जायेगी। इस योजना के तहत पहले चरण में 21 जिलों में पूर्ण रूप से और 54 जिलों के 10-10 गांव का डिजीटल क्रॉप सर्वे किया जायेगा। राज्य में 15 अगस्त से यह डिजीटल सर्वे प्रक्रिया शुरू की जायेगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
यह हैं वो 21 जिले जिनमें किया जायेगा पूर्ण रूप से डिजीटल क्राप सर्वे

औरैया, महोबा, हमीरपुर, वाराणसी, जौनपुर, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, भदोई, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, जालौन, प्रतापगढ़, अयोध्या, चंदौली, झांसी, बस्ती, हरदोई, देवरिया व गोरखपुर। इसके अलावा शेष 54 जनपदों के 10-10 गांव में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर यह योजना संचालित की जायेगी। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )