Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेल में भी बच्चों का भविष्य उज्जवल है – कृषि मंत्री श्री पटेल

10 जनवरी 2023, हरदा: खेल में भी बच्चों का भविष्य उज्जवल है – कृषि मंत्री श्री पटेल – प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल गुरुवार रात को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहे कमल युवा खेल महोत्सव में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल पर भी ध्यान देना चाहिए । उन्होंने कहा कि पढ़ाई की तरह ही खेल में भी बच्चों का उज्जवल भविष्य है। उन्होंने कहा कि खेलने से हमारे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कमल युवा खेल महोत्सव के माध्यम से जिले के हजारों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिला है। उन्होंने आशा प्रकट की कि कमल युवा खेल महोत्सव में आज खेल रहे खिलाड़ी आगे चलकर प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे और हरदा जिले के साथ-साथ अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में विधायक श्री आशीष शर्मा तथा हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री मोहित सिंह कर्मा भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की ।

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक व्यापार नियमों में संशोधन करने केंद्रीय राज्यमंत्री से अपील

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें