किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए सीहोर जिले में लगाए जा रहे हैं कैम्प
03 सितंबर 2026, सीहोर: किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए सीहोर जिले में लगाए जा रहे हैं कैम्प – कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए, ताकि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कैम्पों में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पंजीयन के दौरान किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए इछावर तहसील के ग्राम सिराड़ी, श्यापुर तहसील के ग्राम मुख्तार नगर तथा आष्टा तहसील के ग्राम श्यामपुरा टप्पा में लगाये गये कैम्पों में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित कैम्प में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं और इस प्रक्रिया में सहयोग करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

