बालाघाट : दलहन प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
21 जुलाई 2026, बालाघाट: बालाघाट : दलहन प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित – जिले में दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में दलहन फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना के लिए कृषकों, उद्यमियों, व्यक्तियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), सीएलएफ, पंजीकृत अन्य उपक्रमों तथा पैक्स समितियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। चयनित हितग्राहियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को परियोजना प्रस्ताव के अंतर्गत दाल मिल तथा गोदाम/भंडारण निर्माण के लिए परियोजना लागत का अधिकतम 33 प्रतिशत अथवा प्रति यूनिट 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदक संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की पात्रता, विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तों की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन के साथ प्रत्येक आवेदक को निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के नाम से बनाकर जमा करना होगा तथा उसकी स्कैन कॉपी ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग एवं संस्थागत आवेदकों के लिए धरोहर राशि 1 लाख रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला आवेदकों के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। पात्र आवेदकों की जिलेवार प्राथमिकता सूची का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसकी सूची 1 सितम्बर 2026 को संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org पर प्रकाशित की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

