Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश में सुरक्षित मध्यप्रदेश का संदेश देकर लौटी आशा मालवीय का हुआ सम्मान

प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे भी प्रोत्साहित करते रहेंगे – प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

13 सितम्बर 2023, भोपाल: देश में सुरक्षित मध्यप्रदेश का संदेश देकर लौटी आशा मालवीय का हुआ सम्मान – देश भर में ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित मध्यप्रदेश’ का संदेश देने वाली सुश्री आशा मालवीय को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने टूरिज्म बोर्ड में सम्मानित किया। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने  कहा कि सुश्री आशा द्वारा किया गया साहसिक कार्य प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। पर्यटन विभाग प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे भी प्रोत्साहित करते रहेगा। सुश्री आशा मालवीय मध्‍यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से देश के 29 राज्यों में 25 हजार 500 किलोमीटर की साईकिल यात्रा कर भोपाल लौटी है।

अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक श्रोत्रिय ने होटल पलाश में सम्मान कार्यक्रम में श्री सुश्री आशा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों में महिला पर्यटकों की संख्‍या में वृद्धि करने एवं उन्‍हें भयमुक्‍त वातावरण प्रदान करने के उददेश्‍य से पर्यटन विभाग द्वारा एक ओर ‘’महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्‍थल परियोजना’’ का क्रियान्‍वयन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को महिलाओं हेतु सुरक्षित साहसिक पर्यटन स्‍थल के रूप में प्रदेश को स्‍थापित करने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। साहसिक पर्यटन व्‍यवसाय के विभिन्‍न विधाओं में महिला प्रचालक, महिला जल पर्यटन प्रचालक, इत्‍यादि प्रदेश में कार्यरत हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता को लेकर राजगढ़ जिले की साइकलिस्ट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर साईकिल यात्रा की शुरुआत की थी। देश के विभिन्न राज्यों में सुरक्षित मध्यप्रदेश का संदेश देकर यात्रा का समापन 10 माह बाद भोपाल में हुआ।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक (एडवेंचर) डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण गंगराड़े अन्य  अधिकारी और आमजन मौजूद रहें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
इन राज्यों में कर चुकी हैं भ्रमण

सुश्री आशा मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटका, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर राज्यों का सफर कर नई दिल्ली से भोपाल लौटी हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )