Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों के लिए मुख्यमंत्री की एक और बड़ी घोषणा

सोलर पंप स्थापना के लिए किसानों को मिलेगा 90 प्रतिशत तक अनुदान

18 अक्टूबर 2025, भोपाल: किसानों के लिए मुख्यमंत्री की एक और बड़ी घोषणा – मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब राज्य सरकार सोलर पंप स्थापना के लिए किसानों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में सोयाबीन पर भावांतर भुगतान के उपलक्ष्य में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन ‘ में की।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व किसानों को केवल 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा था। इस योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी वर्तमान विद्युत पंप क्षमता से एक स्तर अधिक क्षमता वाला सोलर पंप दिया जाएगा। जिन किसानों के पास 3 एचपी (HP) का विद्युत पंप है, उन्हें अब 5 एचपी का सोलर पंप मिलेगा। वहीं 5 एचपी पंप वाले किसानों को 7.5 एचपी का सोलर पंप प्रदान किया जाएगा।सोलर पंप स्थापना के लिये किसानों को 90% प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। सोलर पंपों से किसानों को बिजली बिलों से मुक्ति मिलेगी, सिंचाई लागत घटेगी और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हर खेत तक स्वच्छ ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था पहुँचे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें