Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में मटर का सही दाम न मिलने से गुस्साएं किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

07 दिसम्बर 2023, जबलपुर: जबलपुर में मटर का सही दाम न मिलने से गुस्साएं किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम – जबलपुर और उसके आस-पास का क्षेत्र मटर उत्पादन के लिए जाना जाता हैं। इस बार प्रदेश में मटर का उत्पादन भी बंपर हुआ हैं। लेकिन इतने उत्पादन के बाद भी किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा हैं।

जबलपुर उपज मंडी में खपत से ज्यादा मटर पहुंच रही हैं। जिससे मटर के दाम भी कम हो गए हैं। जिसके बाद किसानों और मंडी के थोक व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

इसके चलते मटर के दाम कम किए जाने पर नाराज किसानों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अपनी गाड़ियों को खड़ा करके सड़क को जाम कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन किसानों का कहना है कि उनको मटर की बहुत ही कम कीमत मिल रही हैं, जिसपर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वैसे इस समय किसानों को मटर की कीमत कम से कम 20 से 30 रुपए किलो मिलनी चाहिए थी लेकिन इसका दाम किसानों का 10 रुपए किलो भी नहीं मिल रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों का मटर के दाम को लेकर धरना प्रदर्शन इतना बढ़ गया कि किसान सड़कों पर उतर आये। इसके चलते किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर चक्का जाम कर दिया। वहीं प्रशासन को मामले की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने किसानों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने हंगामे को शांत कराया और यातायात बहाल किया गया।

लागत से भी कम दाम में बिक रहा मटर

जबलपुर मंडी में मटर 4 से 5 रुपए किलो बिक रहा है। जबकि किसानों का कहना है कि मटर की तुड़ाई में ही चार से पांच रुपए लग जाते हैं। इसके बाद मंडी टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा मिलाकर घर पर ही मटर का दाम 8 से 10 रुपए पड़ता है। जिसपर  व्यापारी मटर की 5 रुपये से अधिक कीमत देने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में किसानों ने सरकार से मदद की अपील की है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)