Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पहले से पंजीकृत धान किसानों को 30 सितंबर तक कराना होगा पंजीयन को कैरी फारवर्ड

16 सितम्बर 2023, रायपुर: पहले से पंजीकृत धान किसानों को 30 सितंबर तक कराना होगा पंजीयन को कैरी फारवर्ड – छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली लागू की जा रही है, जिसमें किसान अपना बायोमेट्रिक आधार (अंगूठा लगाकर) प्रमाणीकरण के पश्चात् धान की बिक्री कर सकता है। पूर्व में पंजीकृत किसानों को अपने पंजीयन को कैरी फारवर्ड करने के लिए 30 सितंबर 2023 तक समय दिया गया है।

इसके लिए सभी किसानों को आधार कार्ड के साथ संबंधित समिति में जाकर आवेदन करना होगा। किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नामिनी बनाने की सुविधा प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कलेक्टर द्वारा विश्वसनीय व्यक्ति की नियुक्ति धान खरीदी केंद्रों में की जाएगी, जो धान खरीदी में सहयोग प्रदान करेंगे। हिस्सेदार, बटाईदार, अधिया रेगहा के तहत गतवर्ष की भाँति पंजीयन किया जाएगा। इसके फसल उगाने वाले कृषकों के लिए खेत का मालिकाना हक रखने वाले किसान स्वयं पंजीयन करा सकेंगे अथवा संबंधित कृषक के नामिनी के तौर पर पंजीयन करा सकता है। यदि किसी कारणवश पंजीकृत किसान अपना नामिनी अथवा आधार नंबर परिवर्तन कराना चाहता है तो उसका अनुमोदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आधार प्रमाणीकरण यदि बायोमेट्रिक के माध्यम से सफलतापूर्वक दर्ज नहीं होता है, तब अंतिम विकल्प के रुप में आधार से लिंक मोबाईल नंबर से ओटीपी भेजकर किसान नामांकित व्यक्ति का पहचान प्रमाणीकरण का विकल्प भी दिया गया है। गतवर्ष पंजीकृत किसानों का पंजीयन उनके मृत्यु एवं अन्य कारणों से निरस्त किए जाने हेतु ऐसे किसानों की जानकारी तहसीलदारो को प्रेषित की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सभी किसान से अपील की जाती है कि 31 अक्टूबर 2023 तक किसान पंजीयन से संबंधित अपना कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी प्रकार से कोई भी समस्या न हो।

कलेक्टर ने सभी किसानों से की नवीन पंजीयन और पूर्व पंजीयन को कैरी फारवर्ड कराने की अपील

कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले के सभी पूर्व पंजीकृत किसानों से 30 सितंबर तक अपने धान विक्रय पंजीयन को कैरी फारवर्ड कराने की अपील की है, जिससे धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके साथ ही नवीन पंजीयन हेतु आवेदन की अपील भी की गई है।

16 से 30 सितंबर तक किया जाएगा किसान चौपालों का आयोजन

कलेक्टर श्री सोनी ने धान खरीदी की नई बायोमेट्रिक प्रणाली की जानकारी सभी किसानों को देने के लिए 16 से 30 सितंबर तक सभी क्षेत्रों में किसान चौपालों का आयोजन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )