Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन करेंगे कृषि अधिकारीगण 

01 अक्टूबर2026, भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन करेंगे कृषि अधिकारीगण – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को रविंद्र भवन, भोपाल में मुख्यमंत्री का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

संचालनालय कृषि विभाग द्वारा 30 सितंबर को इस आशय के निर्देश जारी किए गए हैं । कार्यक्रम में पदोन्नत शासकीय सेवक मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन का अभिनंदन एवं आभार करेंगे।

इन कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सभी संभागों के संयुक्त संचालक एवं उप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने संभाग में पदोन्नत हुए शासकीय सेवकों के पदोन्नति आदेश तत्काल उपलब्ध कराएं तथा कार्यक्रम के लिए संभाग एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करें।

कार्यक्रम एक नजर में

  • दिनांक: 5 अक्टूबर 2026
  • स्थान: रविंद्र भवन, भोपाल
  • मुख्य आयोजन: पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन एवं आभार
  • अन्य गतिविधियां: विभिन्न योजनाओं का उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण
  • आयोजक: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture