Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उमरिया: प्राकृतिक खेती अपनाकर सावित्री सिंह ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

01 अक्टूबर2026, उमरिया: उमरिया: प्राकृतिक खेती अपनाकर सावित्री सिंह ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश – जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरवाही खुर्द की महिला कृषक सावित्री सिंह ने प्राकृतिक खेती करके स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए अन्य कृषको को भी प्राकृतिक खेती से जुडने का आव्हान किया है । सामान्य परिवार की घरेलू कामकाजी महिला सावित्री सिंह ने कक्षा 8वीं तक की पढाई की है। वह अपने 2 हे० खेत में फसलों के साथ ही सब्जी उत्पादन में प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए जीवामृत बीजामृत जैसे प्राकृतिक साधनों का उपयोग किया और कम लागत में अच्छी आय प्राप्त की। सावित्री के पास सिंचाई के लिए ट्यूबवेल है तथा उन्होंने पांच गाये भी पाल रखी है।

भारत सरकार द्वारा संचालित प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत सावित्री सिंह का चयन कृषि सखी के रूप में किया गया और उन्होंने आत्मा परियोजना अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया । सावित्री सिंह अपने खेत में मूंग, उडद के साथ ही मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रही है। उनके द्वारा उगाई गई सब्जियां उनके गांव व समीप के गांव में हाथों हाथ बिक जाती है। सावित्री सिंह द्वारा मात्र 17500 रूपये की लागत से लगभग 40 हजार रूपये का मुनाफा कमाया गया । जो यह सिद्ध करता है कि यदि कृषक आधुनिक ज्ञान व उन्नत तकनीक का उपयोग कर प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करें तो कम लागत में अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture