राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग के दल ने डुप्लीकेट कीटनाशक कोरोजन व अन्य उत्पाद जप्त किये

21 मार्च 2023, हरदा: कृषि विभाग के दल ने डुप्लीकेट कीटनाशक कोरोजन व अन्य उत्पाद जप्त किये – कृषि विभाग के दल ने शुक्रवार को बस स्टेण्ड हरदा से कोरोजन 150 एम.एल. की 136 बॉटल, बायर कंपनी का 47 किलोग्राम एंट्राकोल एवं सुरक्षा रसायन इंडस्ट्रीज भावनगर गुजरात का 100 किलोग्राम बोरान उर्वरक जप्त कर एवं पंचनामा बनाया एवं जप्त की गई सामग्री को जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि की सुपुर्दगी में देकर उनके गोडाउन में जमा किया गया।

Advertisement1
Advertisement

उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत ने बताया कि  एफ.एम.सी. कंपनी की लीगल कंसल्टेंसी, ट्रू बडी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमि. के संचालक एवं उनकी टीम ने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग से भेंट कर कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास में उपस्थित होकर बताया कि, एफ.एम.सी. कंपनी द्वारा निर्मित कोरोजन नामक कीटनाशक का डुप्लीकेट  उत्पाद हरदा बस स्टैण्ड पर आने वाला है। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला कीटनाशी निरीक्षक श्री अखिलेश पटेल एवं श्री संजय यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कमलेश भादेकर एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा सह विकासखण्ड कीटनाशी निरीक्षक श्री अनिल मलगायां की टीम गठित कर ट्रू बडी की टीम के साथ भेजा गया।

बस स्टैण्ड पर सेलेरियो कार द्वारा आशुतोष विश्नोई नामक व्यक्ति कीटनाशक एवं उर्वरक ले कर आया एवं जिस व्यक्ति से कीटनाशक एवं उर्वरक की डील थी, उसे सौंपने के लिये बुलाया। उसी समय उपस्थित टीम ने आशुतोष विश्नोई से पूछताछ की। बस स्टैण्ड पर भीड़ जमा होने से आशुतोष विश्नोई को पुलिस थाना कोतवाली ले जाकर जप्ती की कार्यवाही की गई।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement