Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि रसायन के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

17 नवंबर 2021, इंदौर । कृषि रसायन के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण – देश की कई कृषि आदान कंपनियों ने समाज के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए कोरोना महामारी और उसके पश्चात भरपूर अर्थ सहयोग दिया है। इसी क्रम में सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से कृषि रसायन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज ने गोहद में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया तो रासी सीड्स ने बालीपुर (धार) में शुद्ध जल के लिए आरओ मशीन लगाई। जबकि भारत सर्टिस एग्रीसाइंस द्वारा ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है ।

इसी कड़ी में मप्र के भिंड जिले के गोहद के शासकीय अस्पताल में कृषक फाउंडेशन (कृषि रसायन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज) के सीएसआर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का गत दिनों वर्चुअल लोकार्पण केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्थानीय सांसद संध्या रॉय के द्वारा किया गया। इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 200 लीटर प्रति मिनट की है। इस मौके पर श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम केयर्स फंड और अन्य मदों से तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के अस्पतालों में 202 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स की स्थापना की जा रही है। जिनमें से 171 क्रियाशील भी हो गए हैं। इन प्लांट्स से 187 मैट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति से ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ीं और देशवासी कोरोना के संकट से बच सके और मरीजों को लाभ हुआ। आपने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए मंत्री श्री तोमर के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में कृषि रसायन कम्पनी के एमडी श्री राजेश अग्रवाल, चैयरमैन श्री अतुल चूरीवाल और अंकिता अग्रवाल भी जुड़े थे। गोहद के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री मेवाराम जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, एसडीएम श्री शुभम शर्मा, बीएमओ श्री आलोक शर्मा, कृषि रसायन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के जोनल हेड श्री अजय पाटिल, रीजनल मैनेजर श्री गजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile