राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले के किसानों को मिलेगी 17 करोड़ 34 लाख 98 हजार की सम्मान निधि

17 जून 2024, इंदौर: इंदौर जिले के किसानों को मिलेगी 17 करोड़ 34 लाख 98 हजार की सम्मान निधि – इंदौर जिले में 18 जून को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जायेगा। इस दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का वितरण किया जाएगा। सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में सीधे अंतरित होगी। इस अवसर पर 18 जून को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष 210 में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इंदौर जिले में 17वीं किस्त के रूप में 86 हजार 749 किसानों को 17 करोड़ 34 लाख 98 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्ष में किसानों को  तीन समान किस्तों के माध्यम से 6 हजार रूपये की सम्मान निधि दी जाती है। इस उत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से किसानों को सम्बोधित करेंगे। इंदौर जिले में जगह-जगह इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement
Advertisement