Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को सामयिक सलाह

23 दिसम्बर 2022, अशोक नगर: कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को सामयिक सलाह – सुशासन सप्‍ताह के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र अशोकनगर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ बीएस गुप्ता, पौध संरक्षण विशेषज्ञ श्री हेमंत कुमार त्रिवेदी एवं डॉ वीके जैन द्वारा राजे बामोरा ,मढ़ी हवेली, पिपरोदा, सारसखेड़ी, मथनेर चक, सिकंदरा आदि ग्रामों का भ्रमण किया एवं फसलो का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान मसूर में सूखने की समस्या हेतु रिडोमिल 30 ग्राम प्रति पम्प या थायो फिनेट मिथाइल 30 ग्राम प्रति पम्प, माहू के लिए इमिडाकलोप्रिड 7 मिली लीटर प्रति पम्प, सरसों में माहू तथा गेहूं में इल्ली तथा जड माहू की समस्या देखने में आई और उनके लिए किसानों को निदान बताए। सरसो में माहू की समस्या के लिए इमिडाक्लोप्रिड या थायो मिथाक्साम या फिफरोनिल 7 मिली प्रति लीटर पम्प उपयोग करें। गेहूं मे जड माहू की समस्या के निदान के लिए फिफरोनिल या इमिडाक्लोप्रिड 7 मिलीलीटर पंप उपयोग करे। जल संरक्षण के लिए बौछारी पद्धति, रेन गन,रेन पाइप एवं मिनी स्प्रिंकलर का उपयोग करे। अन्य किसी समस्या के लिए नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विज्ञान केंद्र केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क करें।

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें