राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में कृषि सुधारों को मिलेगी नई दिशा, जल्द तैयार होगा विकास का रोडमैप: डॉ. मीणा

31 मई 2026, जयपुर: राजस्थान में कृषि सुधारों को मिलेगी नई दिशा, जल्द तैयार होगा विकास का रोडमैप: डॉ. मीणा – कृषि एवं बागवानी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के पूसा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में राजस्थान के कृषि परिदृश्य पर पक्ष रखते हुए देशभर से आए कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे थे। 

डॉ. किरोडी लाल मीणा ने कहा कि सम्मेलन में कृषि उत्पादकता वृद्धि, जलवायु-अनुकूल खेती, प्राकृतिक खेती, दलहन-तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता तथा डिजिटल कृषि जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई है। इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों के हितों, कृषि अवसंरचना को मजबूत करने एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव और अनुभव साझा किए।

सम्मेलन में डॉ. मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत – समृद्ध किसान” के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने, खेती को तकनीक से जोड़ने और राजस्थान के अन्नदाता को अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान कृषि क्षेत्र विकास से जुड़े समस्त महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई है ताकि किसानों को उनका वाजिब हक मिल सके। डॉ. मीणा ने कहा कि किसानों के लिए सुलभ खेती हेतु समय पर खाद, बीज और पेस्टिसाइड किस तरह से उचित समय और उचित मूल्य पर मिले इसके लिए भी सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए जिन पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने शीघ्रता से कार्यवाही करने के आश्वासन दिया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global

Advertisements