राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित

10 दिसंबर 2025, शिवपुरी: शिवपुरी में निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित – सभी  किसानों को उर्वरक सुगमता पूर्वक वितरण करने हेतु कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टर  कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवीन ई-विकास प्रणाली अंतर्गत उर्वरक वितरण के संबंध में दिशा निर्देश दिए एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

 बैठक में उपसंचालक कृषि  श्री पान सिंह करौरिया सहित अन्‍य अधिकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेता शामिल हुए। कलेक्टर श्री चौधरी ने सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को जिले में खाद वितरण हेतु लागू की गई E-TOKEN प्रणाली को सुगम बनाने हेतु म.प्र.शासन द्वारा निर्मित ई-विकास प्रणाली अवगत कराया। उन्‍होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ई-टोकन व्यवस्था अंतर्गत क्‍यूआर वाला प्रथम चरण तो पूर्ण कर लिया है। इस प्रक्रिया के तहत किसानों द्वारा ई-टोकन हेतु पंजीयन कराया जाएगा। जिसमें किसान अपने नजदीकी निजी उर्वरक विक्रेता की जानकारी भी देगें। इसके बाद किसान को ई टोकन प्राप्‍त होगा। उस टोकन को किसान संबंधित निजी उर्वरक विक्रेता के पास ले जाकर अपना उर्वरक का उठाव कर सकेगा। संबंधित निजी उर्वरक विक्रेता के पास संबंधित किसान का उर्वरक तीन दिवस तक रिजर्व रहेगा। इस समय अवधि में यदि किसान उस उर्वरक विक्रेता के पास जाकर अपने खाद का उठाव नहीं करता है तो वह पंजीयन रद्द हो जाएगा। इसके उपरांत यदि किसान को पुन: खाद चाहिए तो उसे फिर से पंजीयन कराना होगा।

Advertisement
Advertisement

 उप संचालक ने  कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष से इस वर्ष किसान को अधिक खाद दिया गया है। जिले में किसान को खाद का वितरण अब टोकन के द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने निजी उर्वरक विक्रेताओं को बताया कि यदि किसान उर्वरक खरीदने हेतु सीधा उर्वरक दुकान पर जाता है, तो उसे बताए कि पहले ई टोकन प्रणाली से पंजीयन कराया इसके उपरांत आपको ई-टोकन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजीयन करने के लिए किसान सबसे पहले etoken.mpkrishi.org पोर्टल पर अपने आधार और मोबाइल नंबर से लॉगिन करेगा। पंजीकरण किसानों का अपना आधार नम्बर एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। फार्मर आईडी पर रकबा एवं फसल की जानकारी अपडेट होना आवश्यक है। इसके बाद कृषक की जमीन, फसल और गाँव से जुड़ी मूल जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होगी जिसे कृषक ओटीपी द्वारा वेरीफाई कर आगे बढ़ेगा एवं आवश्यकतानुसार खाद हेतु टोकन जनरेट कर सकता है। किसान अपनी सुविधानुसार पंजीयन हेतु एम.पी. ऑनलाइन एवं सी.एस.सी सेंटर पर जाकर भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement