Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड में तीन निजी उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी

29 सितम्बर 2025, भिंड: भिंड में तीन निजी उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी –  भिंड में  तीन  निजी उर्वरक विक्रेताओं को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया है।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड श्री के.के. पाण्डेय ने मैसर्स पंडित रामदयाल एण्ड संस पुरानी गल्ला मंडी भिंड, मैसर्स कुसुमकांत जैन पुरानी गल्ला मंडी भिण्ड, मैसर्स निमित फर्टिलाइजर पुरानी गल्ला मंडी भिण्ड को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया है।

 श्री पाण्डेय ने नोटिस जारी कर कहा है कि कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आपको लगातार व्यक्तिगत रूप से पत्राचार द्वारा निर्देशित किया गया है कि रैक पॉइंट से प्राप्त स्कंध सीधे फुटकर विक्रेताओं को उप संचालक कृषि को सूचित किये बिना ही प्रदाय किया जा रहा है। जिससे जिले को प्राप्त उर्वरक स्कंध की जानकारी न होने से उर्वरक वितरण में कठिनाई उत्पन्न हो रही है तथा जिले में कानून व्यवस्था जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। इससे प्रतीत हो रहा रहा है कि आपके द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था में दिये गये निर्देशों की लगातार अवहेलना की जा रही है। जो कि उर्वरक गुण नियंत्रण 1985 में निहित प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण तत्काल उर्वरक निरीक्षक भिण्ड के माध्यम से प्रस्तुत करें, अन्यथा आपको देय अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते  हुए  उर्वरक आई.डी. को निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें