Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश: गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, हर गाय को मिलेगा पर्याप्त चारा– धर्मपाल सिंह

15 अक्टूबर 2024, लखनऊ: उत्तर प्रदेश: गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, हर गाय को मिलेगा पर्याप्त चारा– धर्मपाल सिंह – उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश की गोशालाओं में किसी भी गाय को भूखा न रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि सरकार पर इनकी निर्भरता धीरे-धीरे कम हो सके।

महिला समूहों से जुड़ेंगी गोशालाएं

गोशालाओं के संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जैविक खाद, गोबर के गमले, जैविक कीटनाशक और अन्य उत्पाद तैयार करने में महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से महीने में एक बार गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण करना होगा और चारा, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को सौंपना अनिवार्य होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोबाइल वेटरिनरी यूनिट से होगी नियमित जांच

गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गोबर के बदले पराली और हरा चारा प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी ताकि गोशालाएं चारा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

धर्मपाल सिंह ने कहा कि कब्जामुक्त गोचर भूमि पर नेपियर घास और अन्य चारे की बुआई कराई जाए। चरागाहों के विकास और सिंचाई प्रबंधन के लिए अन्य विभागों से भी सहयोग लिया जाएगा।

अव्यवस्था पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रदेश में वर्तमान में 7604 गौआश्रय स्थलों पर लगभग 12.10 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि अगर किसी आश्रय स्थल पर अव्यवस्था या गोवंश की देखभाल में लापरवाही की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक ने विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति से मंत्री को अवगत कराया और आश्वासन दिया कि निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विभाग के विशेष सचिव देवेन्द्र पांडेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com