Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर संभाग में 82822 किसानों ने कराया पंजीयन

14 अक्टूबर 2025, इंदौर: इंदौर संभाग में 82822 किसानों ने कराया पंजीयन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में किसानों के लिये लागू की गई भावांतर योजना के प्रति किसानों में खासा उत्साह है। योजना के तहत ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन फसल के पंजीयन का कार्य 03 अक्टूबर से प्रारंभ होकर तेजी से जारी है। निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर किसानों द्वारा उत्साह के साथ भावांतर योजना अंतर्गत पंजीयन कराया जा रहा है। इंदौर संभाग के सभी आठों जिलों में 13 अक्टूबर तक 82822 किसानों द्वारा कुल 210790 हेक्टेयर रकबे के सोयाबीन फसल का पंजीयन कराया जा चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है।

भावांतर योजना के तहत इंदौर संभाग में सबसे अधिक इंदौर जिले में 35895 किसानों ने कुल 97119 हेक्टेयर रकबे के सोयाबीन फसल का पंजीयन कराया है। इसी तरह धार जिले में 20676 किसानों द्वारा 59229 हेक्टेयर रकबा, खरगोन जिले में 8316 किसानों द्वारा 15622 हेक्टेयर रकबा, खण्डवा जिले में 8365 किसानों द्वारा 19753 हेक्टेयर रकबा, बड़वानी जिले में 8248 किसानों द्वारा 8721 हेक्टेयर रकबा, झाबुआ जिले में 4713 किसानों द्वारा 7341 हेक्टेयर रकबा, बुरहानपुर जिले में 1322 किसानों द्वारा 2310 हेक्टेयर रकबा और आलीराजपुर जिले में 757 किसानों द्वारा 695 हेक्टेयर रकबे के सोयाबीन फसल का पंजीयन अब तक कराया गया है।

भावांतर योजना के तहत सोयाबीन फसल के पंजीयन का कार्य 17 अक्टूबर तक चलेगा। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर जाकर शीघ्र अपनी फसल का पंजीयन करायें। सोयाबीन विक्रय करने की अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें