Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में कृषि यंत्रीकरण योजना शुरू: किसानों को 91 कृषि उपकरणों दी जा रही 80% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

13 अक्टूबर 2025, भोपाल: बिहार में कृषि यंत्रीकरण योजना शुरू: किसानों को 91 कृषि उपकरणों दी जा रही 80% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन – बिहार के नालंदा जिले में कृषि यंत्रीकरण योजना का इंतजार अब खत्म हो गया है। यह योजना किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जिसमें उन्हें 91 प्रकार के कृषि उपकरणों पर 40% से लेकर 80% तक सब्सिडी दी जाएगी। खास बात यह है कि सामान्य वर्ग के किसानों को 40-50% तक और SC/ST वर्ग के किसानों को 60-80% तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

योजना के तहत किसानों को बैंक खाते में सीधे सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उन्हें कृषि उपकरण सस्ते में मिल सकेंगे और कृषि कार्य में आसानी होगी। इस योजना की कुल लागत लगभग 4.3 करोड़ रुपये है, जो जिले के किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और लॉटरी सिस्टम

किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट www.farmech.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक है। आवेदन करते समय किसानों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी के बाद स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 21 दिनों तक रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और भुगतान की नई व्यवस्था

इस योजना के तहत किसानों को रोटरी मल्चर, सुपर सीडर, धान ट्रांसप्लांटर, मिनी राइस मिल जैसे 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। इन यंत्रों की खरीद के लिए राज्य सरकार ने एक नई व्यवस्था भी लागू की है, जिसमें किसानों को पहले डीलर को पूरा भुगतान करना होगा और फिर सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, इस व्यवस्था से छोटे और सीमांत किसानों को समस्या हो सकती है, क्योंकि उन्हें बड़ी राशि एकमुश्त जमा करनी होगी। फिर भी, कृषि यंत्रीकरण योजना का उद्देश्य कृषि कार्य को सरल बनाना और उत्पादन बढ़ाना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture