राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश : 41 हजार किसानों के खातों में पहुँचे 258 करोड़

मध्य प्रदेश : 41 हजार किसानों के खातों में पहुँचे 258 करोड़

Advertisement1
Advertisement

भोपाल| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषकों के हित में फसल कटाई के प्रयोगों के आधार पर वास्तविक उत्पादन ज्ञात कर तदनुसार चना, मसूर और सरसों की खरीदी की सीमा पुनर्निर्धारित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में प्रदेश में रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा कर रहे थे।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट के मौजूदा दौर में रबी उपार्जन का कार्य तेज गति से चल रहा है। साथ ही किसानों के खातों में भुगतान की राशि भी यथाशीघ्र पहुँचाई जा रही है। अभी तक प्रदेश के 41 हजार किसानों के खातों में 258 करोड़ की राशि पहुँच चुकी है। आज तक कुल एक लाख 87 हजार किसानों को भुगतान के लिए 1360 करोड़ रूपये बैंकों को भिजवा दिए गए हैं।

अभी तक 22 लाख एमटी गेहूँ खरीदी
प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 4 लाख 65 हजार किसानों से 22 लाख एमटी गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। होशंगाबाद सहित अन्य जिलों में भी एक चौथाई खरीदी हो चुकी है। प्रतिदिन खरीदी का आंकड़ा 3 लाख एमटी तक पहुँच रहा है। उपार्जित गेहूँ में से 78 प्रतिशत गेहूँ का परिवहन भी हो चुका है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement