Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

विश्व जूनोसिस दिवस 6 जुलाई को, पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण होगा

6 जून 2022, जयपुर: विश्व जूनोसिस दिवस 6 जुलाई को, पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण होगा – विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग जयपुर एवं महावीर इन्टरनेशनल पिंकसिटी] जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार 6 जुलाई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक परिसर पॉच बत्ती में निःशुल्क टीकाकरण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

उपनिदेशक बहुउददेशीय पशु चिकित्सालय पांच बत्ती जयपुर डा. जितेन्द्र राजोरिया ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जावेगा जिसमें श्वान वंशीय पशुओं में कैनाईन डिस्टेम्पर पारवो लप्टोस्पाईरोसिस हिपेटाईटिस कोरोना रेबीज तथा गाय व भैसों में एच.एस. टीकाकरण कार्य सम्मिलित है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं टीकाकरण सुविधा के अतिरिक्त शिविर के दौरान नगर निगम जयपुर के सहयोग से श्वान वंशीय पशुओं के पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। शिविर में पशु चिकित्सकों तकनीकी पशु चिकित्सा कर्मियों पशुपालकों पेट पेरेन्टस तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स की बु्रसेल्ला लेप्टोस्पाईरोसिस] सीसीएचएफ एवं अन्य जूनोटिक रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग जॉच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में पशुओं के पोषण तथा डाईट प्लॉनिंग आदि की विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सिंजेंटा को ड्रोन से फफूंदनाशी छिड़काव की मंजूरी मिली

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें