Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: घटिया उर्वरकों I PM किसान I खरीफ बुवाई I स्टैग बीटल I जैव उत्तेजक बिक्री

15 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. घटिया उर्वरकों पर लगाम लगाने की तैयारी, शिवराज सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

देशभर में नकली और घटिया गुणवत्ता वाले उर्वरकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है। घटिया खाद के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. PM किसान की 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं ये किसान, जल्द करें जरूरी प्रक्रिया पूरी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के लाभार्थी हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है, लेकिन कुछ किसान इस बार ₹2,000 की किस्त से वंचित रह सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….

3. भारत में खरीफ बुवाई ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 597.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 11 जुलाई 2025 तक खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति पर जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 597.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए 560.59 लाख हेक्टेयर बुवाई से 37.27 लाख हेक्टेयर अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

4. कोयंबटूर में कपास मिशन पर हुआ मंथन, मंत्री शिवराज बोले- 5 साल में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 जुलाई 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ICAR-गन्ना प्रजनन संस्थान में कपास की उत्पादकता बढ़ाने पर एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कपास के उत्पादन की वर्तमान स्थिति, चुनौतियाँ और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….

5. स्टैग बीटल: दुनिया का सबसे महंगा कीट, कीमत ₹75 लाख

कीट विज्ञान (एंटोमोलॉजी) की दुनिया में कुछ कीट ऐसे हैं जो अपनी अनोखी बनावट, दुर्लभता और सांस्कृतिक महत्त्व के कारण लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक कीट है स्टैग बीटल। अपने हिरण जैसे विशाल जबड़ों (mandibles) और दमकते काले शरीर के कारण यह कीट केवल देखने में ही अनोखा नहीं है, पूरी खबर पढ़े….

6. फूल-फल-सब्जियों की फसलें होंगी महफूज, अब तार-फेंसिंग पर 50% खर्चा उठाएगी मध्यप्रदेश सरकार

उद्यानिकी फसलें उगाने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। अब खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तार-फेंसिंग (बाड़बंदी) लगाने पर सरकार 50 प्रतिशत खर्च का वहन करेगी। यह योजना राष्ट्रीय बागवानी एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत लागू की गई है। पूरी खबर पढ़े….

7. दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएएसएफ के ‘टिंज़र’ की तरह दिखने वाले पैकेजिंग वाले उत्पाद ‘खंजर’ की बिक्री और निर्माण पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएएसएफ एसई की लोकप्रिय खरपतवारनाशक दवा टिंज़र की ट्रेड ड्रेस (पैकेजिंग शैली) से मिलते-जुलते उत्पाद ‘खंजर’ के निर्माण और बिक्री पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश मास क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. नैनो और बायोस्टिमुलेंट की जबरन टैगिंग पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सख्त एक्शन, उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द और FIR के निर्देश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए परंपरागत उर्वरकों के साथ नैनो और बायोस्टिमुलेंट उत्पादों की जबरन टैगिंग पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। पूरी खबर पढ़े….

9. जैव उत्तेजक (Biostimulant) की बिक्री पर सख्त हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, ICAR और कृषि विभाग की भूमिका पर उठाए सवाल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में जैव उत्तेजक (Biostimulant) की बिक्री और विनियमन को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

10. किसानों को 25 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित, एफटीए से कृषि निर्यात को मिली नई दिशा – पीयूष गोयल’

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (10 जुलाई ) को नई दिल्ली में आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने अब तक किसानों को 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) वितरित किए हैं। पूरी खबर पढ़े….