Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

फूल-फल-सब्जियों की फसलें होंगी महफूज, अब तार-फेंसिंग पर 50% खर्चा उठाएगी मध्यप्रदेश सरकार

14 जुलाई 2025, भोपाल: फूल-फल-सब्जियों की फसलें होंगी महफूज, अब तार-फेंसिंग पर 50% खर्चा उठाएगी मध्यप्रदेश सरकार – उद्यानिकी फसलें उगाने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। अब खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तार-फेंसिंग (बाड़बंदी) लगाने पर सरकार 50 प्रतिशत खर्च का वहन करेगी। यह योजना राष्ट्रीय बागवानी एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत लागू की गई है।

तार-फेंसिंग पर मिलेगा 50% अनुदान

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने इस योजना के तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग के अनुसार, खेत के चारों ओर 5 तारों और खंभों से फेंसिंग कराई जा सकती है। तार-फेंसिंग में प्रति रनिंग मीटर खर्च करीब 300 रुपये आता है। यदि कोई किसान 1000 मीटर की फेंसिंग करता है, तो कुल लागत 3 लाख रुपये आएगी। इसमें से 1.5 लाख रुपये सरकार अनुदान के रूप में देगी और शेष 1.5 लाख रुपये किसान को स्वयं देना होगा।

किन फसलों को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ वे किसान ले सकते हैं जो फल, फूल, सब्जी और मसालों की खेती करते हैं। विभाग का मानना है कि इन फसलों को जंगली जानवरों से सबसे ज़्यादा नुकसान होता है। ऐसे में तारबंदी से फसलें सुरक्षित रहेंगी और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिलेवार लक्ष्य तय, जल्द करें आवेदन

आयुक्त, उद्यानिकी विभाग के अनुसार इस योजना के लिए जिलेवार लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट या कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस योजना का उद्देश्य किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। साथ ही, जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com