Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

घटिया उर्वरकों पर लगाम लगाने की तैयारी, शिवराज सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

15 जुलाई 2025, नई दिल्ली: घटिया उर्वरकों पर लगाम लगाने की तैयारी, शिवराज सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र – देशभर में नकली और घटिया गुणवत्ता वाले उर्वरकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है। घटिया खाद के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ रहा है।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि नकली और अमानक उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारें अभियान चलाएं और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं।

नकली उर्वरकों की बिक्री और टैगिंग पर रोक लगाने का निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत नकली, मिलावटी या घटिया खाद की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कुछ जगहों पर किसानों को खराब खाद दी जा रही है या पारंपरिक खाद के साथ जबरन नैनो उर्वरक व जैव उत्पाद टैग किए जा रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। इस पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई के आदेश

शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से कहा है कि वे अपने स्तर पर खाद की सैंपलिंग, टेस्टिंग और स्टॉक की निगरानी को नियमित करें। जहाँ भी नकली या घटिया गुणवत्ता के उर्वरक की बिक्री हो रही हो, वहां लाइसेंस रद्द करें, एफआईआर दर्ज करें और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी अनुसरण करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों को जागरूक करें

मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि किसानों और किसान समूहों को निगरानी प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि वे खुद असली और नकली खाद की पहचान कर सकें। इसके लिए राज्यों को जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है, जिससे किसानों को ठगने वालों पर रोक लगे।

राज्यस्तर पर विशेष अभियान होगा शुरू 

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे राज्यस्तर पर विशेष अभियान शुरू करें, ताकि नकली और घटिया खाद बेचने वालों को पकड़ा जा सके और इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और कड़े कदम उठाने से ही किसानों का भरोसा बढ़ेगा और उन्हें समय पर सही खाद मिल सकेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com