राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन I PM Kisan I आम उत्पादन I कीटनाशक I विश्व खाद्य पुरस्कार I विकसित कृषि संकल्प अभियान

27 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. केंद्रीय कृषि मंत्री ने सोयाबीन हितग्राहियों के साथ किया संवाद

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में  सोयाबीन हितग्राहियों के साथ संवाद किया। इस दौरान  कृषि सचिव, भारत सरकार श्री देवेश चतुर्वेदी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान  परिषद  के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट भी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

2. 2024-25 में आम की उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देशभर में वर्ष 2024-25 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए। उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों का कुल क्षेत्रफल पिछले वर्ष की तुलना में 1.81 लाख हेक्टेयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टेयर हो गया है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. PM Kisan Yojana: सरकार कब देगी किसानों को 20वीं किस्त के 2000 रुपए? जानें तारीख और e-KYC की पूरी जानकारी

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर जल्द आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। खरीफ सीजन (जून-अक्टूबर) की बुआई शुरू हो रही है और इसी बीच सरकार की ओर से ₹2,000 की अगली किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़े….

4. रबी सीजन के लिए नई रणनीति: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की समीक्षा में क्या बोले शिवराज?

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के पूसा कैंपस में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रबी सीजन 2025 के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और अभियान की 2,170 टीमों के नोडल अधिकारियों ने अपने अनुभव, सुझाव और भविष्य की रणनीतियों पर प्रस्तुति दी। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चला था पूरी खबर पढ़े….

5. शिवराज सिंह चौहान ने घटिया बीजों और कीटनाशकों पर जताई चिंता, सुधार की जरूरत पर दिया जोर

Advertisement
Advertisement

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के किसानों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि घटिया बीजों और कीटनाशकों का उपयोग कृषि उत्पादन पर बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर त्वरित सुधार की आवश्यकता जताई और गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। पूरी खबर पढ़े….

6. उड़द की सरकारी खरीद को मंजूरी, UP के किसानों को मिलेगा MSP पर दाम

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द तथा उत्तर प्रदेश में उड़द की खरीद को मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 जून 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया। इस बैठक में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….

7. आईसीएआर करेगा DialogueNEXT 2025 का आयोजन, विश्व खाद्य पुरस्कार, CIMMYT और बोरलॉग संस्थान के साथ किसान-केंद्रित नवाचार पर चर्चा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) आगामी DialogueNEXT 2025 सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो 8 से 9 सितंबर 2025 को आईसीएआर कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय मकई और गेहूं सुधार केंद्र (CIMMYT) और बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

8. रबी सीजन के लिए नई रणनीति: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की समीक्षा में क्या बोले शिवराज?

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के पूसा कैंपस में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रबी सीजन 2025 के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और अभियान की 2,170 टीमों के नोडल अधिकारियों ने अपने अनुभव, सुझाव और भविष्य की रणनीतियों पर प्रस्तुति दी। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चला था, पूरी खबर पढ़े….

9. केंद्रीय कृषि मंत्री ने सोयाबीन हितग्राहियों के साथ किया संवाद

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में  सोयाबीन हितग्राहियों के साथ संवाद किया। इस दौरान  कृषि सचिव, भारत सरकार श्री देवेश चतुर्वेदी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान  परिषद  के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट भी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

10. जे.एस. 20-116: राजस्थान के किसानों के लिए सोयाबीन की सुनहरी किस्म

राजस्थान के बूंदी जिले में मंगलवार, 24 जून 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र, केशवरायपाटन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मॉडल ऑइलसीड विलेज योजना के तहत चयनित गाँव भीया के किसानों को सोयाबीन उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और पौध संरक्षण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement