राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: प्राकृतिक खेती I आत्मनिर्भर भारत I स्टैग बीटल I खरपतवारनाशक I सहकार संवाद

14 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. प्राकृतिक खेती से कमाल: आंध्र के किसान ने ₹5,000 की लागत में कमाए ₹50,000, कृषि मंत्री ने की सराहना

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आंध्र प्रदेश दौरा इस बार खास रहा। मंच से उतरकर कृषि सीधे खेतों में पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। अपने दौरे के दौरन मंत्री सत्य साईं जिले के किसान आंजनेय नायक के खेत पर जाकर मंत्री ने खुद प्राकृतिक खेती का जमीनी अनुभव लिया।  पूरी खबर पढ़े….

2. कोयंबटूर में कपास मिशन पर हुआ मंथन, मंत्री शिवराज बोले- 5 साल में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 जुलाई 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ICAR-गन्ना प्रजनन संस्थान में कपास की उत्पादकता बढ़ाने पर एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कपास के उत्पादन की वर्तमान स्थिति, चुनौतियाँ और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. स्टैग बीटल: दुनिया का सबसे महंगा कीट, कीमत ₹75 लाख

कीट विज्ञान (एंटोमोलॉजी) की दुनिया में कुछ कीट ऐसे हैं जो अपनी अनोखी बनावट, दुर्लभता और सांस्कृतिक महत्त्व के कारण लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक कीट है स्टैग बीटल। अपने हिरण जैसे विशाल जबड़ों (mandibles) और दमकते काले शरीर के कारण यह कीट केवल देखने में ही अनोखा नहीं है, बल्कि इसे दुनिया का सबसे महंगा कीट भी माना जाता है। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों को 25 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित, एफटीए से कृषि निर्यात को मिली नई दिशा – पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (10 जुलाई ) को नई दिल्ली में आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित 
 उर्वरक
 उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने अब तक किसानों को 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) वितरित किए हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. मत्स्य कृषक दिवस पर मछुआरों को सौगात: देशभर में बनेंगे 17 नए मत्स्य समूह, बढ़ेगा रोजगार और उत्पादन

Advertisement
Advertisement

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने 10 जुलाई 2025 को भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित आईसीएआर- केंद्रीय मीठा जल कृषि संस्थान (सीआईएफए) में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस 2025 मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य मछुआरों, मछली पालकों और उनके समुदायों के योगदान को सम्मान देना और मत्स्य क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना करना था। पूरी खबर पढ़े….

6. आंध्र प्रदेश में सूखे से निपटने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर बनाएंगे योजना: शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के सूखा प्रभावित जिलों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। यह बैठक सत्य साईं जिले के पुट्टपर्थी स्थित पीजीआरएस हॉल, कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूरी खबर पढ़े….

7. हाईकोर्ट का बड़ा फैसला बीएएसएफ के खरपतवारनाशक ‘टिंजऱ’ की नकल पर रोक

बीएएसएफ कंपनी ने अपने प्रसिद्ध और असरदार खरपतवारनाशक उत्पाद टिंजऱ की नकल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट ने अगली तारीख तक टिंजऱ की नकल वाले उत्पाद ‘खंजर’ की मेन्यूफेक्चरिंग और बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. तेलंगाना किसानों के लिए बड़ी राहत: केंद्रीय मंत्री नड्डा ने यूरिया की समय पर आपूर्ति के दिए निर्देश

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान खरीफ सीजन में 
 उर्वरकों
, खासकर यूरिया की उपलब्धता को लेकर अहम चर्चा हुई। बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जुलाई और अगस्त महीने के लिए किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यूरिया की बेरोकटोक आपूर्ति का अनुरोध किया। पूरी खबर पढ़े….

9. केन्द्रीय मंत्री शाह ने किया ’सहकार संवाद’, कहा- वे भी करेंगे प्राकृतिक खेती

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह भी प्राकृतिक खेती कर किसान बनेंगे. हालांकि ये वे सब रिटायर होने के बाद ही करेंगे लेकिन उनका कहना है कि रिटायर होने के बाद उनकी रूचि वेद, उपनिषद का अध्ययन करने के साथ ही प्राकृतिक खेती करने में ही है. पूरी खबर पढ़े….

10. ई-नाम पोर्टल पर जुड़े 7 नए कृषि उत्पाद, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम और बड़ा बाजार

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि व्यापार को डिजिटल रूप देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) पोर्टल पर अब 7 नए कृषि उत्पाद शामिल कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापार योग्य कृषि उत्पादों की कुल संख्या 238 हो गई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement