Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्राकृतिक खेती से कमाल: आंध्र के किसान ने ₹5,000 की लागत में कमाए ₹50,000, कृषि मंत्री ने की सराहना

13 जुलाई 2025, नई दिल्ली: प्राकृतिक खेती से कमाल: आंध्र के किसान ने ₹5,000 की लागत में कमाए ₹50,000, कृषि मंत्री ने की सराहना – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आंध्र प्रदेश दौरा इस बार खास रहा। मंच से उतरकर कृषि सीधे खेतों में पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। अपने दौरे के दौरन मंत्री सत्य साईं जिले के किसान आंजनेय नायक के खेत पर जाकर मंत्री ने खुद प्राकृतिक खेती का जमीनी अनुभव लिया। 

बंजर मानी जाने वाली जमीन पर किसान नायक ने ऐसा चमत्कार किया कि सिर्फ जैविक तरीकों से शानदार फसल उगाई और कम लागत में बेहतर आमदनी भी हासिल की। इस सफलता की कहानी को सुनकर मंत्री शिवराज ने उनकी मेहनत और सोच की खुले दिल से सराहना करते हुए उन्हें देश के किसानों के लिए मिसाल बताया।

आंध्र के किसान आंजनेय को बताया प्रेरणा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद किसान आंजनेय नायक के खेत का दौरा किया और इस नवाचार की सराहना करते हुए ट्विटर पर वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, “नायक जी ने सिद्ध कर दिया है कि अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती की जाए तो सूखी ज़मीन भी सोना उगल सकती है। आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक खेती को अपनाएं और भारत की कृषि को आत्मनिर्भर बनाएं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान ने प्राकृतिक खेती से ₹5,000 में कमाए ₹50,000

कृषि मंत्री ने अपने वीडियो शेयर कर लिखा, यह क्षेत्र वर्षा पर आधारित (रेनफेड) है, जहां जल की कमी के कारण खेती करना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन नायक जी ने अपने एक एकड़ खेत में बाजरा, मक्का, रागी, अरहर जैसी 6 फसलें लगाईं और अब मूंगफली की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने केवल ₹5,000 की लागत से खेती शुरू की और अब तक ₹50,000 से अधिक की आय प्राप्त कर चुके हैं, वो भी बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशक के। उन्होंने गोबर, गौमूत्र और नीम जैसे जैविक उत्पादों का इस्तेमाल किया, जिससे न सिर्फ लागत घटी बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रही। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com