Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

11 जुलाई 2025, इंदौर: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश  के भोपाल, इंदौर,  उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं-कही; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानों  पर; ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों  पर  वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मि मी में ) – – अमरपाटन 125.0, मझौली 96.0, चुरहट 96.0, रीवा-शहर 90.5, चितरंगी  79.4, सिंहा वल 78.2, विजयराघवगढ़ 72.0, माड़ा 71.0, सिंगौड़ी  68.5,    ब्योहारी 68.0, रामपुर 68.0, भैंदर   67.0,  चन्नौड़ी  65.0,  ग्वालियर  64.5, नरवर 64.0, रामनगर 61.3, बेनीबारी 60.2, बरही 58.0, उंचेहरा 58.0, अंबाह 57.0, सिंगरौली  55.8, पुष्प राजगढ़ 54.4, जयतपुर 54.0, सोहागपुर-शहडोल 54.0,तेन्दु खेड़ा- दमोह 53.2,  वेंकट नगर 53.0, जैसीनगर 52.2, बरहाई 52.0, मऊगंज 51.8,  बीरसिंहपुर 51.5, खुरई 51.4, देवसर 51.2, मुंगावली 50.0, मोहनगढ़ 50.0, पनागर 49.8, बीना 49.2, मैहर 48.6,खजुराहो-एयर पोर्ट  46.0, मझौली 45.4,  दतिया  43.4, बिलासपुर 42.2, पवई 42.0, जबलपुर 40.2, सरई 38.6, डिंडोरी  38.3, शाहनगर 38.2, कोतमा 38.0, पोरसा 37.0, सोहावल 37.0, बेगमगंज 36.5,  सेमरिया 36.0, मंडला 35.6,  खनियाधाना 35.0, रामपुर बाघेलान 34.3, बि लहरी 34.0,  उमरिया पान 34.0, उदयपुरा 34.0, गुढ़ 34.0, बदरवास 32.0, नागौद 31.3, सीधी 30.2, चंदेरी 30.0, कुं डम 28.4, मानपुर 28.2,कटनी 28.0, बड़वारा 28.0, बि जुरी 27.8, मवई 27.4, राजनगर 27.2,  गौरीहार 27.0, सतना 27.0, बुढ़ार 27.0, पाटन 25.4, नौरोजाबाद 25.2, शाहपुरा-जबलपुर 25.1, जयिसंहनगर 25.0, गोहपारु  25.0,अमानगंज 24.6, जैतहरी 24.0, नईगढ़ी 24.0, जबेरा 23.0,  गुन्नौर  23.0,  चंदिया  21.8, बिजावर 21.0, कु समी 20.7,  हट्टा  20.4, रहटगढ़ 20.2, कु रवाई 20.2, मऊ 20.0, बजाग 20.0, बकाल 20.0, सिमरिया 20.0  और रीवा- हुजूर में  20.0. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। – मैहर जिले में अति भारी बारिश और रीवा, सीधी, सिंगरली , शहडोल, कटनी, ग्वालियर और दतिया  जिलों में भारी बारिश दर्ज़ की गई। 1 जून से 11 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से 70  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 85  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 55  % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ बीकानेर ,हमीरपुर , डाल्टनगंज और जमशेदपुर दीघा से होकर  दक्षिण -पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के  उत्तर -पूर्व तक विस्तृत है।  एक  चक्रवातीय परिसंचरण  उत्तरी छत्तीसगढ़  और निकटवर्तीय क्षेत्रों में सक्रिय है। एक ट्रफ दक्षिण – पश्चिम  उत्तर  प्रदेश  से उत्तर  -पश्चिम  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक  ट्रफ  उत्तर -पूर्वी  अरब सागर से  उत्तरी छत्तीगढ़  और निकटवर्ती   क्षेत्रों  में बनेचक्रवातीय परिसंचरण , दक्षिणी गुजरात क्षेत्र,  उत्तरी मध्य महाराष्ट्र  और दक्षिण मध्यप्रदेश तक विस्तृत है।  पश्चिमी विक्षोभ , एक ट्रफ के  रूप में अवस्थित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन,  नर्मदापुरम, बैतूल , उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,  पन्ना , दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात ,वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया  गया  है। जबकि विदिशा , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  श्योपुरकलां , सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और  मैहर जिलों में कहीं -कहीं झंझावात ,वज्रपात के साथ भारी वर्षा  की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com