Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आंध्र प्रदेश में सूखे से निपटने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर बनाएंगे योजना: शिवराज सिंह

13 जुलाई 2025, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में सूखे से निपटने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर बनाएंगे योजना: शिवराज सिंह – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के सूखा प्रभावित जिलों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। यह बैठक सत्य साईं जिले के पुट्टपर्थी स्थित पीजीआरएस हॉल, कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्राकृतिक खेती और पाम ऑयल मिशन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बनाएंगे समाधान योजना

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज पुट्टपर्थी में आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के साथ सूखा प्रभावित जिलों पर विस्तार से चर्चा हुई। यहां बारिश कम होती है, जिससे खेती में काफी दिक्कतें आती हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में राज्य सरकार ड्रिप इरिगेशन और बागवानी को बढ़ावा देने जैसे ठोस कदम उठा रही है।”

श्री चौहान ने आगे कहा कि रायलसीमा जैसे सूखा प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र और राज्य मिलकर लघु और दीर्घकालिक समाधान तैयार करेंगे। इसके लिए जल्द ही केंद्र की टीम भेजी जाएगी जिसमें कृषि विभाग, आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद), ग्रामीण विकास और भूमि संसाधन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वैज्ञानिक और तकनीकी मदद से बनेगी रणनीति

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह टीम स्थानीय स्थिति का विश्लेषण कर यह योजना बनाएगी कि कम बारिश में भी फसल उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि तूंगभद्रा और कृष्णा नदियों से कैसे पानी लाया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

एकीकृत खेती और बीज विकास पर जोर

उन्होंने बताया कि एकीकृत खेती को बढ़ावा दिया जाएगा जिसमें फल, फूल, सब्ज़ियां, कृषि वानिकी, मधुमक्खी पालन और पशुपालन शामिल होंगे। इसके अलावा सूखा सहन करने वाली बीज किस्मों के विकास पर भी काम होगा। अंत में श्री चौहान ने कहा, “राज्य सरकार के साथ मिलकर हम एक समग्र कार्ययोजना बनाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर सूखा प्रभावित जिलों के किसानों को राहत दिला पाएंगे।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com