Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: अलसी I ICAR का 97वां स्थापना दिवस I जैवउत्तेजक I प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

16 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. नैनो और बायोस्टिमुलेंट की जबरन टैगिंग पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सख्त एक्शन, उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द और FIR के निर्देश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए परंपरागत उर्वरकों के साथ नैनो और बायोस्टिमुलेंट उत्पादों की जबरन टैगिंग पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस अवैध प्रथा को तुरंत समाप्त किया जाए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. हरदा व इंदौर में अलसी की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने नियंत्रण हेतु दी सलाह

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

हरदा एवं इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र सहित कुछ स्थानों पर लगभग 20 दिन पुरानी अलसी की फसल में अलसी की इल्ली (Spodoptera exigua) के प्रकोप की सूचना मिली है। इस संदर्भ में ICAR – राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (NSRI) ने कृषकों के लिए नियंत्रण संबंधी मार्गदर्शन जारी किया है। पूरी खबर पढ़े….

3. ICAR का 97वां स्थापना दिवस आज: पूसा कैंपस में दिखेगी आधुनिक कृषि की झलक, मंत्री शिवराज करेंगे उद्घाटन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) आज अपना 97वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूसा कैंपस स्थित सी. सुब्रमण्यम हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम में आधुनिक खेती की तकनीकों, नई फसल किस्मों और नवाचारों की प्रदर्शनी लगेगी। पूरी खबर पढ़े….

4. भारत को सऊदी अरब से मिलेगी दीर्घकालिक डीएपी खाद की आपूर्ति, माडेन ने IPL, KRIBHCO और CIL से किया करार

भारत के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा की सऊदी अरब यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की दीर्घकालिक आपूर्ति को लेकर अहम समझौता हुआ है। पूरी खबर पढ़े….

5. घटिया उर्वरकों पर लगाम लगाने की तैयारी, शिवराज सिंह ने सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

 देशभर में नकली और घटिया गुणवत्ता वाले उर्वरकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है। घटिया खाद के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़े….

6. जैव उत्तेजक (Biostimulant) की बिक्री पर सख्त हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, ICAR और कृषि विभाग की भूमिका पर उठाए सवाल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में जैव उत्तेजक (Biostimulant) की बिक्री और विनियमन को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

7. स्टैग बीटल: दुनिया का सबसे महंगा कीट, कीमत ₹75 लाख

कीट विज्ञान (एंटोमोलॉजी) की दुनिया में कुछ कीट ऐसे हैं जो अपनी अनोखी बनावट, दुर्लभता और सांस्कृतिक महत्त्व के कारण लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक कीट है स्टैग बीटल। अपने हिरण जैसे विशाल जबड़ों (mandibles) और दमकते काले शरीर के कारण यह कीट केवल देखने में ही अनोखा नहीं है, पूरी खबर पढ़े….

8. खुशखबरी! प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 100 जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा

किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने के लिए नई योजना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” को मंजूरी दी है। यह योजना वर्ष 2025-26 से शुरू होकर अगले छह वर्षों तक लागू रहेगी। पूरी खबर पढ़े….

9. 97 सालों में भारतीय कृषि की रीढ़ बना ICAR, जानिए सफर की पूरी कहानी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने अपनी स्थापना के 97 गौरवशाली साल पूरे कर लिए हैं। देश की कृषि व्यवस्था को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान ने न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाई, बल्कि खेती को स्मार्ट, टिकाऊ और वैज्ञानिक बनाया। पूरी खबर पढ़े….

10. PM किसान की 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं ये किसान, जल्द करें जरूरी प्रक्रिया पूरी

यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के लाभार्थी हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है, लेकिन कुछ किसान इस बार ₹2,000 की किस्त से वंचित रह सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….