Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: नकली खाद I मछुआरों को फायदा I जैविक कपास I MSP I सोयाबीन फसल

28 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. Fake Fertilizer: नकली खाद-कीटनाशकों बेचने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन, दोषियों को होगी 7 साल की सजा

देश में नकली और अवमानक खाद-कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संसद में जानकारी दी कि साल 2020-21 से 2024-25 तक कुल 3,56,091 कीटनाशक नमूनों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 9,088 नमूने अवमानक पाए गए। इन मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. मछुआरों की कमाई बढ़ाएगा CETA समझौता: अब बिना टैक्स के ब्रिटेन भेज सकेंगे झींगा-मछली, 70% तक बढ़ेगा निर्यात

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किए, जिससे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में एक नया मोड़ आया है। यह समझौता “व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA)” कहलाता है, जिसे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर की मौजूदगी में औपचारिक रूप दिया गया। इसे भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने हस्ताक्षरित किया। पूरी खबर पढ़े….

3. मछुआरों को मिलेगा फायदा! भारत-मालदीव साथ मिलकर बढ़ाएंगे टूना मछली उत्पादन और फिशरीज टूरिज्म

भारत के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत आने वाले मत्स्यपालन विभाग और मालदीव के मत्स्यपालन एवं महासागर संसाधन मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह करार 25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान हुआ, जब भारत और मालदीव के बीच कुल छह समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों की बल्ले‑बल्ले! सरकार ने 22 फसलों के MSP में रिकॉर्ड वृद्धि की, अरहर ₹8,000 के पार पहुंचा

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में जानकारी दी कि सरकार ने खरीफ, रबी और वाणिज्यिक सहित 22 अधिदेशित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में लगातार बढ़ोतरी की है। अरहर दाल का MSP ₹8,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पूरी खबर पढ़े….

5. जैविक कपास धोखाधड़ी मामला, शोषित किसानों को न्याय दिलाने उचित मुआवजा मिले, जांच के लिए एसआईटी बने- दिग्विजय सिंह

2001 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) शुरू किया, जिसे कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) लागू करता है। इसका उद्देश्य जैविक उत्पादों के निर्यात को प्रमाणित और विनियमित करना है। पूरी खबर पढ़े….

6. क्या आपको मिली इन योजनाओं की जानकारी? जानिए MSP, बीमा, PM-KISAN जैसी टॉप 28 स्कीम्स की पूरी लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को सशक्त बनाने के लिए कुल 28 योजनाएं चला रही है? ये योजनाएं न सिर्फ खेती की लागत कम करने में मदद कर रही हैं, बल्कि बीमा, सब्सिडी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और सीधी नकद सहायता जैसे कई फायदों के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत भी बना रही हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. दिल्ली हाईकोर्ट से कीटनाशक कम्पनी को मिली आंशिक राहत

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएएसएफ  बनाम मास क्रॉप साइंस प्रा लि मामले में आदेश देते हुए प्रतिवादी को ‘खंजर ’ नामक हर्बीसाइड का मौजूदा स्टॉक केवल बड़ी बोतलों में, बिना बाहरी पैकेजिंग के बेचने की आंशिक अनुमति दी है। पूरी खबर पढ़े….

8. यूनिवर्सल एग्रो के उत्पाद से हज़ारों एकड़ की सोयाबीन फसल बर्बाद                  

किसान अच्छे बीज का चयन कर बीजोपचार के बाद  ही बुवाई करता है, ताकि अच्छी उपज प्राप्त हो।  लेकिन किसानों के साथ लगातार होने वाली धोखाधड़ी ने अच्छी उपज पाने के सपने को बहुत दूर कर दिया है। ताज़ा मामला  यूनिवर्सल एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज़ नामक कम्पनी के उत्पाद Spur -907  ( कार्बेन्डाजिम 12 % + मैंकोजेब 63   % डब्ल्यूपी ) का सामने आया है , जिसके इस्तेमाल से मध्यप्रदेश के  सीहोर, देवास और  हरदा  जिले के कई किसानों की करीब 3 हज़ार एकड़ में बोई गई सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई। पूरी खबर पढ़े….

9. Sirio 4×4: दुनिया का सबसे छोटा 4WD ट्रैक्टर! सिर्फ 65 सेमी चौड़ा लेकिन ताकत में दमदार, जानिए खासियतें

अगर आप छोटे खेत, बाग-बगीचे या ग्रीनहाउस में खेती करते हैं और बार-बार सोचते हैं कि ट्रैक्टर नहीं चल पाएगा तो अब आपकी ये चिंता खत्म हो सकती है। बाजार में ऐसा ट्रैक्टर आ चुका है जो दिखने में जितना छोटा है, ताकत में उतना ही शक्तिशाली है। इसका नाम Sirio 4×4 है, जो दुनिया का सबसे छोटा 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसकी चौड़ाई सिर्फ 65 सेंटीमीटर है। पूरी खबर पढ़े….

10. फसलों पर मंडराया खतरा: 1 लाख नकली खाद की जब्ती से मचा हड़कंप, किसान संघ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

देश भर में नकली कृषि उत्पादों के तेज़ी से फैलते नेटवर्क को लेकर राष्ट्रीय किसान प्रोग्रेसिव एसोसिएशन (आरकेपीए) ने गहरी चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि यह संकट अब सिर्फ किसानों की आय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और देश की आंतरिक सुरक्षा तक को प्रभावित कर सकता है। इसे “अभूतपूर्व और खतरनाक रूप से व्यवस्थित” बताते हुए आरकेपीए ने तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़े….