Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में गायों की संख्या 18 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। देश में गायों की संख्या बढ़ रही है। 20वीं पशुगणना की रिपोर्ट के अनुसार देश में गायों की आबादी में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। गत दिनों पशुगणना रिपोर्ट जारी करते हुए ये जानकारी पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने दी है।

अब 14.51 करोड़ गाय हो गईं देश में

2012 की 19वीं पशुगणना के मुताबिक उसके मुकाबले गायों की संख्या में करीब 18 फीसदी की वृद्धि हुई है। पशुगणना की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गायों की आबादी 14.51 करोड़ है। यह जानकारी 20वीं पशुगणना की रिपोर्ट में दी गई है। पिछली पशुगणना के मुकाबले 20वीं पशुगणना में सभी तरह के पशुधन की आबादी 4.6 फीसदी बढ़ी है। देश में पशुगणना हर पांच साल पर होती है।