Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बागवानी फसलों के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी

2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन  341.63 मिलियन टन  होने का अनुमान

15 जुलाई 2022, नई दिल्ली: बागवानी फसलों के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित 2021-22 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन 341.63 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2020-21 (अंतिम) की तुलना में लगभग 7.03 मिलियन टन ज्यादा है (2.10 प्रतिशत की वृद्धि)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार की नीतियों, बागवानी के  किसानों की अथक मेहनत और हमारे कुशल वैज्ञानिकों के योगदान से रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। श्री तोमर ने इसके लिए किसानों को बधाई दी है।

राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार दूसरे अग्रिम अनुमान में पिछले वर्ष की तुलना में फलों, सब्जियों और शहद के उत्पादन में वृद्धि की परिकल्पना की गई है। फलों का उत्पादन 2020-21 में 102.48 मिलियन टन की तुलना में 107.10 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2020-21 में 200.45 मिलियन टन की तुलना में सब्जियों का उत्पादन 204.61 मिलियन टन होने का अनुमान है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी तरह, 2020-21 में 26.64 मिलियन टन के मुकाबले प्याज का उत्पादन 31.70 मिलियन टन होने का अनुमान है। आलू का उत्पादन 2020-21 में 56.17 मिलियन टन की तुलना में 53.58 मिलियन टन होने की उम्मीद है। टमाटर का उत्पादन 2020-21 में 21.18 मिलियन टन की तुलना में 20.34 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें


महत्वपूर्ण खबर:
 सोयाबीन कृषकों को कृषि विभाग की उपयोगी सलाह