Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी

19 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार, वर्ष 2022-23 में देश में क्षेत्रफल  28.12 मिलियन हेक्टेयर में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खाद्यान्न के साथ ही बागवानी का भी लगातार रिकार्ड उत्पादन हो रहा है, जो हमारे किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है। श्री तोमर ने इसके लिए बागवानी किसानों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।

द्वितीय अग्रिम अनुमान की मुख्य बातें  – वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 4.74 मिलियन टन (1.37%) की बढ़ोतरी है। फलों, सब्जियों, वृक्षारोपण फसलों, फूलों व शहद में उत्पादन में वृद्धि होने का अनुमान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 के 107.51 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2022-23 में 108.34 मिलियन टन होने का अनुमान है।सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 212.91 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 में 209.14 मिलियन टन था। वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.05 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो लगभग 1.78% की वृद्धि है।आलू का उत्पादन 60.54 मिलियन टन होने की उम्मीद है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 56.18 मिलियन टन था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)