Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: सबसे बड़ा तिरंगा लहराएगा, भोपाल में I फसल बीमा I कपास उत्पादन I धान की नई किस्में

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.भोपाल के बड़े तालाब में लहराएगा देश का सबसे बड़ा तिरंगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया जाएगा। आजादी के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को जोश, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में, बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए यह बात कही। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त की गई

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ मौसम 2024  में  अधिसूचित हल्कों में अधिसूचित फसलों का ऋणी एवं अऋणी कृषकों का बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढा़कर अब 25 अगस्त की गई है। अऋणी कृषक अधिसूचित  फसलों का बीमा बैंक, लोक सेवा केन्द्र या प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर जाकर स्वयं सोयाबीन, मक्का, कपास, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंगफली, मूंग व उड़द फसल का बीमा करा सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….

3.अलीराजपुर में कपास उत्पादन तकनीक पर कृषक कार्यशाला आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में  कृषि  विभाग द्वारा कपास उत्पादन तकनीक पर कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय खण्डवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सतीश कुमार परसाई ने कपास फसल में कीट एवं रोग को नियंत्रण हेतु विस्तृत जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री एसएस चौहान ने जानकारी दी कि जिले में 20000 हेक्टेयर में कपास की खेती नकदी फसल के रूप में होती है, फसल का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए मौसमी कीट व रोग का प्रकोप होता है। यदि समय पर इनका नियंत्रण नहीं होता है, तो फसल को कीट व रोग से भारी नुकसान होता है। पूरी खबर पढ़े….

4.सोनालीका ने 4 महीने में 50 हजार ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार किया

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है, जहां कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 के पहले 4 महीनों में 50,000 से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। अप्रैल-जुलाई 2024 के बीच कुल 51,268 ट्रैक्टरों की बिक्री की गई है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मार्केट शेयर में बढ़त हासिल की है। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब ट्रैक्टर उद्योग आगामी सबसे बड़े सीजन की तैयारी कर रहा है। पूरी खबर पढ़े….

5.प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी की गई 109 जलवायु प्रतिरोधी और जैव-सशक्त किस्मों की सूची

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह IARI में फसलों की 109 जलवायु प्रतिरोधी और जैव-सशक्त किस्मों को जारी किया। इनमें 69 खेत की फसलें और 40 बागवानी फसलें शामिल हैं। खेत की फसलों में बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों की फसलों, बागान फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्मों को जारी किया गया। पूरी खबर पढ़े….

6.इनोटेरा को बैनैक्सिन के लिए फिक्की एग्री स्टार्टअप अवार्ड् मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

इनोटेरा को अपने बायो-वैक्सीन उत्पाद, बैनैक्सिन के लिए फिक्की एग्री स्टार्टअप अवार्ड्स 2024 में ‘सबसे नवीन एगटेक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गत 5 अगस्त को इनोटेरा बायोसाइंस को फ़्यूज़ेरियम विल्ट TR4 और सिगाटोका सहित फ़सलों में गंभीर फंगल रोगों से निपटने में इसके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

7.IARI भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने लॉन्च की धान की 9 नई किस्में, जानिए उनकी खासियतें

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने धान की 9 नई किस्में विकसित की हैं, जो भारतीय किसानों के लिए कृषि उत्पादन में एक नई क्रांति साबित हो सकती हैं। इन नई किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर उपज, लवणीयता सहनशीलता, और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में सफल उत्पादन का अवसर मिलेगा। पूरी खबर पढ़े….

8.केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सब्जियों से भरे ट्रक को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने आज पीलीभीत में सब्जियों से भरे ट्रक को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि जनपद में उत्पादित सब्जियां खाड़ी देशों तक निर्यात की जाएंगी। इसके लिए निर्यातकों को उनका मंत्रालय हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा।  पूरी खबर पढ़े….

9.झारखंड: रांची में राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से आज रांची में राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किसानों से जुड़े पोर्टल को भी लॉन्च किया। राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड के किसानों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सहकारिता से जोड़ने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़े….

10.रायपुर कृषि विश्वविद्यालय एन.आई.आर.एफ. में स्थान प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का एकमात्र विश्वविद्यालय

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर कामयाबी का परचम फहराते हुए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग हेतु नेशनल इंस्टीट्युशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ.) द्वारा जारी टॉप 40 संस्थानों में जगह बनाई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए जारी एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में 39वां स्थान प्राप्त हुआ है। पूरी खबर पढ़े….