Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झारखंड: रांची में राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन

14 अगस्त 2024, झारखंड: झारखंड: रांची में राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन – कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से आज रांची में राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किसानों से जुड़े पोर्टल को भी लॉन्च किया।

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड के किसानों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सहकारिता से जोड़ने की जरूरत है। खरीफ कर्मशाला को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 36 लाख किसान है लेकिन मात्र 10% किसान यानी 2 लाख 46 हजार किसानों तक ही कृषि विभाग की पहुंच है। इसे और अधिक आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फल के कुछ वर्षों में विभाग के पहल से एफपीओ की संख्या में संतोषजनक वृद्धि हुई है। कृषि मंत्री ने कहा कि विभागीय सक्रियता के कारण कृषि ऋण माफी योजना, बिरसा फसल बीमा योजना और फसल सुरक्षा योजना को अमली जामा पहनाया गया है। 

इस मौके पर कृषि निदेशक कुमार ताराचंद ने कहा कि आजादी के बाद कृषि के क्षेत्र में पिछले 76 वर्षों के सफर को देखा जाए तो काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा वर्तमान समय में तकनीक, उर्वरक,उन्नत बीज, और कृषि यंत्र के इस्तेमाल में कृषि क्षेत्र काफी आगे बढ़ा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार अच्छी बारिश हो रही है। इस मौके पर कृषि मंत्री और विभागीय अधिकारियों ने एफपीओ पोर्टल और झारखंड मिलेट मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया। मौके पर सांकेतिक रूप से एक एफपीओ को 15 लख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com